x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Crakk Review : विद्युत जामवाल के धुंआधार एक्शन से टकराएंगे अर्जुन रामपाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गानों ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। बीती रात मुंबई में फिल्म की शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। आइए इस स्टार स्टडेड स्क्रीनिंग की झलकियों पर गौर फरमा लेते हैं-

क्रैक की कहानी सिद्धू

क्रैक की कहानी सिद्धू (विद्युत जामवाल) के इर्द गिर्द घूमती है, जो मुंबई के स्लम एरिया से आता है।वह अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप Maidaan में पार्टिसिपेट करना चाहता है, लेकिन जब उसे ये मौका मिलता है तो उसे देव (अर्जुन रामपाल) के काले कारनामों का पता चल जाता है, जो पूरे गेम को कंट्रोल करता है।अब सिद्धू किस तरह देव के बुरे कामों का पर्दाफाश कर पाता है कि नहीं ये जानने के लिए आपको थिएटर का रुख करना पड़ेगा।एमी जैक्शन ने पुलिस ऑफिसर पैट्रिका नोवाक की भूमिका निभाई है।वहीं, नोरा फतेही Maidaan की सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर बनी हैं, जो सिद्धू का साथ देती है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

हमेशा की तरह विद्युत जामवाल ने अपने एक्शन से प्रभावित किया है। खतरनाक से खतरनाक एक्शन सीक्वेंस को भी उन्होंने बड़ी आसानी से कर दिखाया है। फिल्म के पहले कुछ मिनट में ही आपको समझ में आ जाएगा कि उनका फिल्म में क्या रोल होने वाला है। हालांकि इसी बीच अर्जुन रामपाल के बारे में भी बात करनी होगी। चेहरे के एक्सप्रेशन से लेकर एक्शन सीक्वेंस तक, उन्होंने कमाल का काम किया है।पहली बार अर्जुन रामपाल को इतना इंटेंस एक्शन करते देखा गया है। फिल्म की एक्ट्रेसेस में नोरा फतेही और एमी जैक्सन ने ठीक काम किया है। यह नोरा की पहली फुल फ्लेज्ड फिल्म है, इसलिए अनुभव की कमी साफ झलकती है। उन्हें अभी बहुत सीखने की जरूरत है।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर इसकी जान है। फिल्म के सारे एक्शन सीक्वेंस के बैकग्राउंड में बज रहा म्यूजिक थ्रिल पैदा करता है। ये कानों को बिल्कुल नहीं चुभते, बल्कि एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। फिल्म में एक-दो गाने हैं, जो सोशल मीडिया पर पहले से हिट हो रहे हैं।

Back to top button