x
लाइफस्टाइल

मखाने खाने से मिलेंगे फायदे,इन बीमारियों से छुटकारा दिलाता है मखाना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मखाने में ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं. इसमें भरपूर मात्रा एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं।जो पाचन को बेहतर बनाएंगे।इस ड्राई फ्रूट्स को आपको आराम से पका कर खाया जा सकता है।कई लोग इसे रोस्ट करके वहीं तो कई लोग दूध में फूलाकर खाना पसंद करते हैं।इसमें एंटी एजिंग गुण भी होते हैं। जोड़ों के दर्द में भी आराम से इसे खाया जा सकता है।लेकिन इसे खाने के दौरान इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखें।

वजन को कम करने में असरदार

मखाना, वजन को कम करने में काफी असरदार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसके कारण भूख को लम्बे समय तक निंयत्रण करने में मदद करता है। वहीं यह स्नैक्स के लिए काफी महत्त्वपूर्ण साबित होती है। ऐसे में इसका रोजाना उपयोग कर वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है।

मजबूत हड्डियों के लिए मखाना कैसे खाएं?

मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम हड्डी और कार्टिलेज के स्वास्थ्य (makhana benefits for bones) में सुधार करता है, आपकी हड्डियों और जोड़ों को चिकनाई देता है और हड्डी रोगों को रोकता है। पर इसके लिए जरूरी है कि शरीर मखाने के कैल्शियम को सोख ले। तो, इसके लिए रोजाना दूध के साथ मखाने का सेवन करें। दरअसल, दूध में मखाना डालकर खाने से दूध मखाने के कैल्शियम को सोख लेता है और ये शरीर तक पहुंच जाता है। साथ ही दूध का कैल्शियम भी शरीर तक आसानी से पहुंच जाता है और ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

इन बीमारियों में मखाना खाना होता है फायदेमंद

इन बीमारियों में मखाना खाना फायदेमंद होता है।आयुर्वेद के मुताबिक गठिया के दर्द, शारीरिक कमजोरी, शरीर में जलन, दिल की सेहत, कान में दर्द, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, नींद की कमी, किडनी की बीमारी, गर्मी से राहत, मसूड़ों के दर्द में राहत पाने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आपकी पाचन क्षमता सही नहीं है तो मखाना को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक करने में मदद करता है। जिससे एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में कारगर

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान मरीजों के लिए मखाना एक कारगर उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद करता है। ऐसे में मखाने को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हड्डियों के लिए दूध मखाना खाने के फायदे

रोज सुबह दूध के साथ मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होतr हैं। दूध और मखाना कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिजों के समृद्ध स्रोत हैं जो हड्डियों और दांतों के विकास और मजबूती के लिए जरूरी हैं। गठिया और हड्डियों की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को रोजाना इसे खाना चाहिए। दूध और मखाना दोनों के एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूती देते हैं और सूजन को कम करते हैं।

Back to top button