x
लाइफस्टाइल

National Tourism Day 2024: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस,जानें थीम और इस दिन का इतिहास


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है. हमारे देश में घूमने की बहुत सी जगह हैं. जहां हम जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ हम समय बिता सकते हैं और वहां के नजारों का आनंद ले सकते हैं. बहुत से लोग घूमने के बहुत शौकीन होते हैं. उन लोगों को अवसर यानी की ऑफिस से छुट्टी मिलने का इंतजार होता है और वो लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं. लोग घूमने का प्लान सीजन के हिसाब से बनाते हैं. ऐसे में पर्यटन क्षेत्र में रहने वाले बहुत से लोगों का रोजगार इनपर ही निर्भर है. आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें साथ ही किस थीम के साथ मनाया जा रहा है ये दिन।

25 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस?

इसलिए पर्यटन के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है.हर साल 25 जनवरी का दिन भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। टूरिज्म के जरिए लोगों को सिर्फ एक्सरपीरियंस ही नहीं मिलता, बल्कि इससे कई सारे लोगों को रोजगार भी मिलता है। देश की जीडीपी बढ़ाने में पर्यटन का खास रोल होता है। इसी महत्व को बताने के उद्देश्य से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत के लगभग हर राज्य में घूमने की कोई न कोई जगह बहुत प्रसिद्ध है. लेकिन सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, प्रयागराज, बनारस, अमृत्सर, दिल्ली, गुजरात, गोवा, जयपुर, नैनीताल, वाराणसी और महाराष्ट्र पर्यटन स्थल के नाम से जाने जाते हैं

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का इतिहास

भारत सरकार ने पहली बार 1948 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया था. इसके लिए पर्यटन यातायात समिति का गठन हुआ था. इसके तीन साल बाद 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालयों की शुरुआत की गई थी. बाद में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी पर्यटन कार्यालय बनाए गए. साल 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की स्थापना हुई थी.

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024 की थीम

हर साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल इसकी थीम है “स्टेबल जर्नी, टाइमलेस मेमोरी”। इस साल पर्यटन दिवस 2024 का विषय ‘सतत यात्राएं, असामयिक यादें (Sustainable Journeys, Timeless Memories)है। यह थीम जिम्मेदार और सचेत यात्रा की अवधारणा पर जोर देती है। पिछले साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023 की थीम ‘ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन’ और 2022 की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव” थी।

पर्यटन दिवस का उद्देश्य

पर्यटन भारत की समृद्धता से सभी को परिचित कराने का एक माध्यम है। इसके जरिए पूरे विश्व को भारत की ओर आकर्षित किया जाता है। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी देश के पर्यटन का विशेष योगदान है। ऐसे में भारतीय पर्यटन के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता को महसूस किया गया। वैश्विक स्तर पर पर्यटन के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मूल्यों से लोगों को जागरूक कराने के उद्देश्य से पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्व

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय में मौजूद पर्यटन स्थलों का देश ही नहीं दुनियाभर में प्रचार करना है। इसके जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इसके अलावा पर्यटन हर एक देश के लिए रोजगार का बहुत बड़ा साधन होता है, तो इस दिन को मनाने का एक मकसद रोजगार को भी बढ़ावा देना होता है।

राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस में अंतर

भारत में साल में दो बार टूरिज्म डे मनाया जाता है। जहां नेशनल टूरिज्म डे 25 जनवरी को मनाते हैं वहीं इंटरनेशनल टूरिज्म डे 27 सितंबर को मनाया जाता है।

Back to top button