x
लाइफस्टाइल

‘यहाँ’ बिना वीजा के घूमने जा सकते है भारतीय, एक बार जरूर जाए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पूरी दुनिया में घूमने का आनंद उठाना चाहते वाले भारतीय लोगो के लिए बेहद ही बड़ी खुशखबरी है। एक समय ऐसा था जब विदेश यात्रा करने के लिए प्लानिंग के साथ-साथ वीजा अप्लाई करने की भी टेंशन रहती थी। लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी देश है जहा पर भारतीय टूरिस्ट को जाने के लिए वीजा अप्लाई करना जरूरी नहीं। इन जगहो पर भारत के पर्यटक या निवासी बिना वीजा के भी जा सकते है।

खुशी की बात तो ये है कि भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को कई देशों में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिली हुई है। अब आप बिना किसी टेंशन के घूमने के लिए जा सकते है। चलिए हम आपको बताते है ऐसे 8 खूबसूरत देशों के बारे में जहां के लिए आपको वीजा अप्लाई नहीं करना पड़ेगा।

मालदीव :
मालदीव में साफ-सुथरे बीच, नीले आसमान, नीला समुद्र का नजारा देखने लायक है। अगर आपको समुद्र जैसी जगहों में जाना अच्छा लगता है तो मालदीव आपके लिए सबसे परफेक्ट देश है। यहां आपको कई वाटर स्पोर्ट्स करने को मिल जाएंगे – जैसे, स्कूबा डाइविंग, अंडर वॉटर फोटोग्राफी, जेट स्कीइंग आदि। मालदीव में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले वीजा दिया जाता है। इस वीजा पर आप 30 दिन के लिए वहां रह सकते है। मालदीव में देखने के लिए बहुत कुछ है, आप सबसे पहले माले द्वीप जा सकते है। इसके अलावा यहां आर्टिफिशियल बीच, नेशनल म्यूजियम, सुनामी मॉन्यूमेंट जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते है। यहां का वाटर विला भी बहुत मशहूर है।

नेपाल :
अगर आप ऐसी विदेश यात्रा ढूंढ रहे है, जहां खर्चा कम हो तो नेपाल आपके लिए एकदम सही जगह है। नेपाल भारत से एक दम मिला हुआ देश है। दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट का घर होने की वजह से नेपाल में आने वाले पर्यटकों को संख्या काफी ज्यादा है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है, जो विश्व के प्राचीन शहरों में गिनी जाती है। नेपाल के पोखरा में आपको कई झीलें देखने को मिल जाएंगी। ये छोटा सा देश हिमालय के पहाड़ों से घिरा हुआ है, जहां आप एडवेंचर से लेकर प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते है। आप नेपाल में पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ जैसे ऐतिहासिक मंदिर देख सकते हैं। नेपाल का लुंबिनी एक बौद्धिक स्थल है, यहां गौतम बुद्ध का भी जन्म हुआ था। नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, हिंदू धर्म का प्रमुख मंदिर है। नेपाल जाने के लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत नहीं है और न ही वीजा की। भारतीय पर्यटक सिर्फ एक फोटो पहचान पत्र के साथ पूरा नेपाल घूम सकते है।

मॉरीशस :
साफ-सुथरे समुद्र, समुद्र के किनारे की खूबसूरत पहाड़ियां और इन पहाड़ियों के बीच से निकलती समुद्र की लहरें, मॉरीशस की प्रकृति को दर्शाती है। मॉरीशस जब भी जाएं तो वहां के वाटर स्पोर्ट्स का मजा जरूर लें। यहां की सात रंगों वाली जमीन बेहद फेमस है। कुछ एडवेंचर करने के लिए वहां की लोकप्रिय जगह – जैसे ल केंबूस और, आईल ऑक्स सर्फ या ट्रू ऑक्स आइलैंड जाना ना भूलें। मॉरीशस में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले वीजा दिया जाता है। इस वीजा पर आप 60 दिन के लिए वहां रह सकते है।

माइक्रोनेशिया :
प्रशांत महासागर में स्थित एक ऐसा सम्राट द्वीप देश है जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रशासित किया जाता है। माइक्रोनेशिया बेहद खूबसूरत जगह है घूमने के लिए हालांकि पर्यटकों की नजरों से फिलहाल ये काफी हद तक ओझल है। माइक्रोनेशिया में भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों तक रहने की अनुमति है लेकिन इसके लिए उनके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

इंडोनेशिया :
अगर आपका पासपोर्ट बना हुआ है, तो आपको इंडोनेशिया घूमने के लिए वीजा की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां आप बिना वीजा के एक महीने तक रह सकते है। इंडोनेशिया में लोगों की पहली पसंद बाली होती है, ये सबसे शानदार द्वीपों में से एक है। बाली में सैर करने के अलावा आप इंडोनेशिया में हर-भरे पहाड़, समुद्र तट, वहां की जगमगाती मार्किट का भी आनंद उठा सकते है। कई लोगों को एडवेंचर करने का बहुत शौक होता है, तो वाटर स्पोर्ट्स के लिए आप पापुआ आइलैंड जा सकते है। लोम्बोक, टोबा लेक और कोमोडो द्वीप भी एक बार जरूर घूमने जाएं।

इक्वाडोर :
इक्वाडोर दक्षिण अमेरिकी तट स्थित एक ऐसा सुंदर देश है, इस देश में स्पेनिश भाषा बोली जाती है। प्राकृतिक नजर से ये बेहद खूबसूरत है। भारतीय पर्यटकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपके पास पासपोर्ट है तो यहां पहुंचने पर आपको परमिट दिया जाता है जो 90 दिनों तक वैध है। उसके बाद वह का वीजा लेना आवश्यक है।

फिजी :
फिजी में फिजियन हिंदी बोलने वालो की तादाद बहुत ज्यादा है। यहां आपको भारतीय मूल के लोग काफी दिख जाएंगे और यही वजह है कि ये जगह भारतीय पर्यटकों को खूब पसंद आती है। यहां आपको खूबसूरत रिजॉर्ट, अनोखे गांव और यहां के मेल भाव से रहने वाले लोग आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। फिजी में घूमने लायक जगह – जैसे, सुवा फॉरेस्ट पार्क, फिजी म्यूजियम, गार्डेन ऑफ स्लीपिंग जायंट आदि है। फिजी में पहुंचने के बाद आपको सबसे पहले वीजा दिया जाता है। इस वीजा पर आप 120 दिन के लिए वहां रह सकते है।

जमैका :
जमैका एक और कैरिबियन द्वीप देश है। ये घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। बिना वीजा के भारतीय पर्यटक आसानी से जमैका की सैर कर सकते है बिना वीजा के भारतीय जमैका में 14 दिन रह सकते है।

Back to top button