मुंबई – अयोध्या नगरी में 22 जनवरी 2024 को नए मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस खास मौके के साक्षी बनने बॉलीवुड के कई नामी सितारों से लेकर अन्य दिग्गज अयोध्या के लिए निकल चुके हैं। इनमें से कुछ को मुंबई में एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद किया गया। राम लला के दर्शन करने के लिए कोई सिल्क की साड़ी पहनकर तैयार हुआ था, तो कोई कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। चलिए आपको भी दिखाते हैं कि अंबानी के समधी से लेकर आलिया-कटरीना तक को किस रूप में देखा गया।
अमिताभ बच्चन
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बॉलीवुड के सुपस्टार अमिताभ बच्चन को सोमवार सुबह अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया.
रजनीकांत और धनुष
भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से एक दिन पहले साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद धनुष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए. जब एक्टर फ्लाइट लेने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके फैंस का वहां हुजूम उमड़ पड़ा.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर और आलिया के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी दिखाई दिए। सफेद रंग के धोती-कुर्ता और कश्मीरी शॉल में रणबीर कपूर बहुत ही हैंडसम रहे थे। वहीं आलिया भट्ट नीले रंग की साड़ी में बहुत ही सुंदर दिखाई दे रही थीं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को भी अयोध्या के लिए निकलते देखा गया। दोनों मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। कैटरीना कैफ ने जहां गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी, वहीं पति विक्की कौशल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी।