मुंबई – इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों से बाजार गर्म है. कुछ दिनों से लगातार ऐसे हिंट मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं फैंस ने भी इस ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया है. हालांकि अब तक इस कपल की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया. अब इसी बीच अर्जुन कपूर ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है कि फैंस एक बार फिर कंफ्यूज हो गए हैं. दरअसल इंटरनेशनल डॉग डे पर मलाइका अरोड़ा अपने डॉग के साथ एक वीडियो शेयर किया. जिसपर अर्जुन कपूर ने दिल जीत लेने वाला कमेंट किया है.
बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। लगातार दोनों का रिश्ता टूटने वाली खबरें सामने आ रही थीं। अब अर्जुन कपूर ने ऐसे गॉसिप्स के बीच पहली बार रिएक्ट किया है। उन्होंने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर कमेंट करके गपशप को विराम लगा दिया है। इन कमेंट्स को देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा है। चलिए बताते हैं आखिर क्यों दोनों के ब्रेकअप की बातें हो रही थीं और अब अर्जुन कपूर ने क्या चुप्पी तोड़ी है।
पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। ऐसी खबरें तब उड़ान भरने लगीं, जब एक्ट्रेस ने अभिनेता के सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक और उस पर कमेंट करना बंद कर दिया।साथ ही मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की बहनों और पिता को भी फॉलो करना बंद कर दिया, लेकिन अब इन सबके बीच अर्जुन कपूर ने आखिरकार इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
मलाइका अरोड़ा ने किया खास पोस्ट
दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है। इस कमेंट के बाद ये माना जा रहा है कि दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा है। मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने पैट कैस्पर के साथ एक वीडियो साझा किया।मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने खास दोस्त कैसपर के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,’इंटरनेशनल डॉग डे, मैं अपने शूट के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती। क्या इतना स्वाभाविक नहीं है? मेरा आज और हर दिन अपने सुपरस्टार, कैस्पर के साथ मना रही हूं’।
पिछले कई दिनों से Malaika Arora और Arjun Kapoor के अनबन की खबरें आ रही थी। इस बीच ये भी रिपोर्ट्स आई कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के फैमिली मेंबर्स को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही मलाइका ने ऐसी टी-शर्ट पहनी जिसके कैप्शन को भी दोनों के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा था।
जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, उसके बाद अर्जुन कपूर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा ‘आपके जीवन का असली सितारा, कैस्पर’। इसके बाद एक्टर ने एक और कमेंट करते हुए लिखा ‘हैंडसम ब्वॉय’।मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये असली स्टार है तुम्हारी जिंदगी का. हैंडसम लड़का.’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर किया. अर्जुन कपूर के इस पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशनशिप पर फैंस फिर कंफ्यूज हो गए हैं.
अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की थीं. इन पिक्चर्स में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे. वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिखा. इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं. जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों कई कार्यक्रमों और वेकेशन पर भी एक साथ घूमते हुए नजर आते हैं। दोनों ने पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जिसे देख हर किसी ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।हालांकि इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने मलाइका और अर्जुन को ट्रोल भी किया। एक कमेंट है, ‘खत्म हो गया दोनों का प्यार।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘आखिर क्या चल रहा है।’ हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका ने अभी भी साफ तौर पर ब्रेकअप वाली बातों पर रिएक्ट नहीं किया है।
इसके बाद हाल ही में मलाइका ने एक क्रिप्टिक मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहना था जिसपर लिखा था, ‘चलो अलग हो जाते हैं’. जिसे दोनों के रिलेशनशिप से जोड़कर देखा गया. इसी के साथ मलाइका ने शनिवार को अर्जुन कपूर के सभी फैमिली मेंबर्स बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया था. जिससे इन ब्रेकअप की खबरों को कहीं न कहीं फैंस ने कंफर्म कर दिया था. हालांकि इस दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर को अनफॉलो नहीं किया.
अर्जुन कपूर हाल में ही करण जौहर के घर पहुंचे थे। यहां मलाइका नहीं थीं और कुशा कपिला नजर आई थीं। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया। हाल ही में इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला(Kusha Kapila) ने भी अर्जुन के साथ उनके अफेयर की उड़ती खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी, जब कुशा का नाम अर्जुन से जोड़ा गया।जिससे तंग आकर कुशा ने कहा था कि वह तंग आ गई हैं उल्टी बातें सुनकर। “हर समय मैं खुद के बारे में बकवास बातें सुनती हूं। बस मेरी मम्मी ये ना पढ़ लें। वरना उनकी सोशल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी।”