x
भारत

बुडानिया गांव का लड़का साइकिल चलाकर भारत से जा रहा है ऑस्ट्रेलिया,लोगों ने लड़के के जज्बे को किया सलाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः जैरी चौधरी कई देशो में अपनी साइकिल से यात्रा के लिए फेमस हैं। अब वह साइकिल से ही भारत से ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक सफर शुरू चुके हैं। समय-समय पर इससे जुड़े अपडेट्स वह यूजर्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में अपनी जर्नी की एक झलक शेयर की, जो नेटिजन्स को काफी पसंद आ रही है.

कौन हैं जैरी चौधरी

View this post on Instagram

A post shared by Jerry 🌴 Travel Vlogger 🌴 (@jerrychoudhary)

झुंझुनूं के बुडानिया गांव के रहने वाले जैरी चौधरी साइकिल से पांच देशों की यात्रा करने निकले हैं। अपने इस अनोखे सफर के जरिये वह लोगों को फिट रहने और पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। इससे पहले जैरी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर साइकिल से पूरा किया है। उन्होंने 3 नवंबर 2021 को कश्मीर के लाल चौक से यात्रा शुरू की और 5 जनवरी 2022 को करीब चार हजार किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी पहुंचे।

जैरी चौधरी साइकिल से कई देशों की यात्रा कर चुके हैं

राजस्थान के रहने वाले जैरी चौधरी साइकिल से कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अलग पहचान है। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फिलहाल इस वक्त वह साइकिल से भारत से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर तय कर रहे हैं। वह अपने इस रोमांचक सफर के अपडेट्स अपने फॉलोअर्स और इंटरनेट यूजर्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने सफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

जैरी ने वीडियो किया शेयर

जैरी अपनी यात्रा में जिन देशों से होकर गुजरते हैं उनकी संस्कृतियों और प्राकृतिक सुंदरता से इंस्टाग्राम और यूट्यूब यूजर्स को रूबरू कराना नहीं भूलते हैं। इस वक्त वह भारत से ऑस्ट्रेलिया का सफर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया।यह वीडियो भारत से ऑस्ट्रेलिया के सफर के दौरान का है जब वह विएतनाम पहुंचने वाले है और वह एक पुल पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वह इस पुल के बारे में बता रहे हैं। वह बताते हैं कि पुल के नीचे विशाल ‘मेकोंग’ नदी बह रही है। वह बताते हैं कि ‘मेकोंग’ नदी दुनिया की महान नदियों में से एक है। ये चीन, म्यांमार, थाईलैंड, लाओ पीडीआर, कंबोडिया और वियतनाम से होकर बहती है। जैरी के इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट की तो बाढ़ ही आ गई है।

नेटिजन्स ने की तारीफ

जैरी के इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, ब्रावो. सुरक्षित रहें और अपनी यात्रा का आनंद लें.’ एक अन्य नेटिज़न ने कहा, ‘शानदार साहसिक कार्य, तस्वीरें पोस्ट करते रहें.’ तीसरे ने कहा, ‘आपकी यात्रा मंगलमय हो.’

लोग मंगलमय यात्रा के लिए दे रहे शुभकामनाएं

कई लोगों ने उनके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कई लोगों ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें बहुत बहादुर बताया। बता दें कि जैरी अपनी यात्रा में जिन देशों से होकर गुजरते हैं उनकी संस्कृतियों और प्राकृतिक सुंदरता के बारे में लोगों को जरूर बताते हैं। जैरी चौधरी साइकिल से 5 देशों के सफर पर निकले हैं। इस सफर से वह लोगों को फिट रहने और पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। इससे पहले वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर साइकिल से तय कर चुके हैं।

कम्बोडिया से शेयर किया वीडियो

अपनी साइकिल, एक बैकपैक और रोमांच की भूख लेकर निकले जेरी भारत से ऑस्ट्रेलिया तक के अपने सफर के हर पड़ाव को खूब एन्ज़ॉय कर रहे हैं और इन रोमांचक पलों को अपने कैमरे में कैद कर दुनिया के साथ शेयर भी कर रहे हैं. हाल में जेरी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कम्बोडिया में मेकांग नदी के ऊपर बने बड़े से ब्रिज के ऊपर खड़े नजर आते हैं. जेरी बताते हैं कि ये ब्रिज काफी ऊंचा है, जिसे चढ़ते हुई उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी और यहां से वियतनाम 100 किलोमीटर की दूरी पर है. जेरी म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों से होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे.

भाषा और खानपान की चुनौती

एक इंटरव्यू में जैरी ने बताया कि उनकी यात्रा में उन्हें भाषा संबंधी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर राज्य में उन्हें नई भाषा को जानने का मौका मिला। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ कि उन्हें लोगों की बातें समझने में कठिनाई हुई और कई राज्य में उन्हें खाने-पीने संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

हर वीडियो में छिपा है रोमांच

जेरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉलोवर्स की नजर गड़ी हुई है, जहां फॉलोअर्स हर नए वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कमेंट उनके साहस, जिज्ञासा और यात्रा के दौरान उनके अनुभवों को साझा करने के तरीके की लोग तारीफ कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया ब्रावो सुरक्षित रहें और अपनी यात्रा का आनंद लें. एक अन्य नेटिज़न ने लिखा, शानदार साहसिक कार्य, तस्वीरें पोस्ट करते रहें. तीसरे ने कहा, आपकी यात्रा मंगलमय हो.”

हाईवे के साथ साइकिल ट्रैक बनाने का दिया सुझाव

जैरी ने बताया कि देश में हाईवे के साथ चलने के लिए कहीं भी साइकिल ट्रैक नहीं हैं। ऐसे में भारत में कई लोग चाहकर भी साइकिल से लंबा सफर नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम की तर्ज पर राज्य और केद्र सरकारों को भी साइकिल ट्रैक बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

Back to top button