x
भारत

विश्व हिंदी दिवस 2024 : क्‍यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – विश्व आज हिंदी दिवस मना रहा है। हर साल 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। हिंदी भाषियों के लिए यह गौरवपूर्ण दिन होता है। दुनियाभर में हिंदी भाषा के जानकार रहते हैं। उन सभी हिंदी भाषियों को एकजुट करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। साथ ही हिंदी की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराना भी विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई।

हिंदी भारत के अलावा इन देशो में

हिंदी भारत के अलावा भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका में भी बोली जाती है।इसके अलावा दुनिया के कई देशों में यह भाषा लोकप्रिय है और मॉरीशस जैसे देशों में भी बोली जाती है।हिंदी को जन-जन की भाषा के रूप में भी जाना जाता है औए इस भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।हर साल दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है ऐसे में अक्सर लोगों के मन इ यह सवाल उठता है कि यह दिवस साल में दो क्यों मनाया जाता है. चलिये पता करते है कि इसके पीछे की क्या कहानी है।

दुनिया में विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है

भारत सहित पूरी दुनिया में विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था। दुनियाभर में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के मकसद से विश्‍व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी। पहला विश्‍व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को विश्‍व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।

10 जनवरी को किस तरह के कार्यक्रम होते हैं?

इस दिन देश के सभी सरकारी दफ्तरों, स्‍कूलों, विदेशी विश्‍वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाने वाली पीठों सहित अलग-अलग जगहों पर तमाम तरह के कार्यक्रम होते हैं। लोग हिंदी में काम करने की कोशिश करते हैं। आज दुनिया के कई विश्‍वविद्यालय हैं जहां हिंदी पढ़ाई जाती है। फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा है।

क्या है इस साल की थीम?

विश्व हिंदी दिवस को मनाने के लिए हर साल एक थीम तय किया जाता है। इस साल 2024 की थीम ‘हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक” है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्थान मे तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Back to top button