x
भारत

Happy Dussehra 2023 : PM मोदी ने अयोध्या राम मंदिर के लिए किया ये एलान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर आज देशभर में रावण दहन किया जा रहा है। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में भी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए जाएंगे, यहां पीएम मोदी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की। कुछ ही देर में पीएम रावण दहन करेंगे।रावण दहन के साथ ही यहां पिछले 8 दिन से चल रही रामलीला का समापन होगा। विजयदशमी का त्योहार देश के लगभग हर हिस्से में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।

PM मोदी 11वें भव्य रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि

दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारका में आयोजित श्री रामलीला सोसायटी की 11वें भव्य रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां उन्होंने राम-सीता और लक्ष्मण की आरती की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं समस्त भारतवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि और विजय पर्व विजयादशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने को बस कुछ महीने बचे हैं। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और आईएनएस विक्रांत और तेजस का निर्माण भी जानते हैं। हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया के मंत्र को भी जी करके दिखाते हैं।

द्वारका में मोदी के भाषण की अहम बातें

  1. ये अत्याचारी रावण पर भगवान राम की विजय का पर्व है। इसलिए हम हर साल रावण दहन करते है। इतना काफी नहीं है। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, उन्हें दोहराने का पर्व है। इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर चंद्रयान को गए दो महीने पूरे हो गए हैं।
  2. हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और विज्ञान भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और नवरात्रि में मां को याद करने वाले मंत्र भी जानते हैं। विजयादशमी इन्ही विचारों का प्रतीक है। आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम राम का मंदिर बनते देख पा रहे हैं।
  3. अगली रामनवमी पर अयोध्या के रामलला के मंदिर में पूजा पूरे विश्व को हर्षित करने वाली है। भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर ,दिव्य मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद भारतीयों की मिली विजय का प्रतीक है। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने के कुछ ही महीने बचे हैं। भगवान राम बस आने ही वाले हैं

इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।

ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आवेश पर धैर्य की विजय, अत्याचारी रावण पर भगवान श्रीराम के विजय का पर्व है. हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है. ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है. हम इस बार विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं. विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का भी विधान है.

पीएम मोदी ने कहा हमें ध्यान रखना है कि रावण का दहन सिर्फ रावण का दहन नहीं हो. ये दहन उन शक्तियों का हो जो कि जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करती है.

पीएम मोदी ने लोगों से दस संकल्प लेने को कहा.
1- आने वाली पीढियों को ध्यान में रखते हुए पानी बचाना
2- डिजिटल लेन-देन के लिए लोगों को प्रेरित करना
3- गांव और शहर स्वच्छता में सबसे आगे जाएंगे
4- ज्यादा से वोकल फॉर लोकल को फॉलो करेंगे
5-हम क्वालिटी काम करेंगे

6-पहले अपना पूरा देश देखेंगे.यात्रा करेंगे फिर समय मिला तो विदेश जाने के बारे सोचेंगे

7-प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करेंगे

8-सुपरफूड मिलेट्स अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में शामिल करेंगे

9-योग, स्पोट्स या फिटेनस को प्राथमिकता देंगे.

10-हम कम से कम एक गरीब परिवार का सदस्य बनकर उनका सामाजिक और आर्थिक स्तर बढ़ाएंगे

श्री रामलीला सोसायटी

      श्री रामलीला सोसायटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक और पुतला बनाया गया है। ये महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में बनाया गया है। सोसायटी ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि पीएम यहां आए हैं। पिछली बार वह 2019 में आए थे और इस बार उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। लोग यहां दूर-दूर से आए हैं। भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह ने बताया कि पीएम मोदी रावण का पुतला जलाएंगे।

      Back to top button