x
भारत

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने पत्नी पर किया अत्याचार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा

नोएडा में मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra FIR) के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने खबर की पुष्टि कर दी है। जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने ये भी बताया कि पिटाई के बाद पीड़ित महिला (बिंद्रा की पत्नी) का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा।

खुद को बिजनेस गुरु कहते विवेक बिंद्रा

विवेक बिंद्रा इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं और खुद को बिजनेस गुरु बताते हैं। उनके कई यूट्यूब चैनल हैं। वे दुनियाभर के लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं। अब उनके खिलाफ पत्नी से घरेलू हिंसा करने की शिकायत दी गई है। इसमें पीड़िता के भाई गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने बताया कि यानिका और विवेक की शादी ललित मानगर होटल में गत 6 दिसंबर को ही हुई थी। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजिडेंस में विवेक का घर है, जहां उनके साथ मां भी रहती है।

एक महीने पहले हुई थी विवेक बिंद्रा की शादी

शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया।उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव बन गया है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अस्पताल में कराया गया।

वायरल हो रहा वीडियो

विवेक बिंद्रा के साले ने अपनी शिकायत में लिखा था कि उनकी बहन की शादी 6 दिसंबर 2023 को ललित मानगर होटल में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा से हुई थी। वो नोएडा सेक्टर 94 की सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी में रहते हैं. पीड़िता के भाई ने सेलिब्रेटी मोटिवेशनल स्पीकर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में FIR दर्ज होने से बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विवेक बिंद्रा का उनकी पत्नी से मारपीट का भी एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि ज़ी न्यूज़ उसकी पुष्टि नहीं करता है।

Back to top button