x
लाइफस्टाइल

Diwali Rangoli 2023:दिवाली पर घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बनाएं ये रंगोली ,मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : आज है दिवाली का त्योहार ।दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है. ऐसे हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगे हुए हैं। पूरे देश में इस समय रोशनी के त्योहार की धूम मची हुई है।जैसे-जैसे यह त्योहार नजदीक आ रहा है, इसकी धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। दीपावली हिंदी धर्म का एक बेहद अहम पर्व हैं, जिसे हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों की सजावट करते हैं और ढेर सारे पकवानों से एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। इसके साथ ही इस दिन लोग रंगोली से अपने घरों को सजाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के आंगन और छत को रंगोली से सजाने वाले हैं और इसके लिए कोई बढ़िया सी डिजाइन खोज रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी।इस मौके पर लोग रंगोली से अपने घर को सजाते हैं। इस दिन रंगोली बनाने का काफी महत्व होता है।

मोर रंगोली

दिवाली के मौके पर मोर रंगोली सबसे ज्यादा चलन में रहती है। यह बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत होती है। हालांकि, इसे बनाने के लिए थोड़ा समय और फोकस जरूरी होता है, लेकिन एक बार बनने के बाद यह आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ा देती है। अगर आप इस दिवाली मोर रंगोली बनाने का विचार रहे हैं, तो इंटरनेट पर ऐसी कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगी।

दीपावली पर मोर डिजाइन वाली रंगोली अधिकतर लोग बनाना पसंद करते हैं. पीले, हरे, लाल, ऑरेंज, वाइट रंगों का इस्तेमाल करके बना ये मोर डिजाइन वाली ये रंगोली बेहद आसान है बनाना. आप अपने लिविंग रूम या फिर घर के मुख्य द्वार पर इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं.

लोटस रंगोली

कमल रंगोली दिवाली के त्योहार में चार चांद लगा देती है। पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक यह रंगोली बनाने में काफी आसान है और बेहद कम समय में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे रेत, चॉक या अन्य सामग्रियों की मदद से तैयार कर सकते हैं। इस बार आप दिवाली पर अपने घर के आंगन या छत पर इसे बना सकते हैं।

फ्लावर रंगोली

अगर आप रंगोली बनाने के लिए कुछ आसान, लेकिन खूबसूरत डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो फूलों वाली रंगोली ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप विभिन्न प्रकार के सूखे या ताजे फूलों की पंखुड़ियों और पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप रंगों की मदद से भी फ्लावर रंगोली बना सकते हैं।

आप दिवाली की साफ-सफाई और शॉपिंग की भागदौड़ में दीपावली के दिन भी रंगों से रंगोली ना बना पाएं तो कोई बात नहीं. इस फूलों और पत्तों से बनी रंगोली को ट्राई करके देखें. इसके लिए आप पान के पत्ते या कोई भी पत्तियां लें, साथ में गुलाब और गेंदे के फूल लें. सर्किल डिजाइन में पहले पूजा की थाली रखें, फिर गुलाब की पंखुड़ियां, गेंदे के फूल और फिर पत्ते रख दें. ये रंगोली पूजा घर में बनाना एक बेहतर आइडिया हो सकता है. इसे बनाने में आपको अधिक समय भी नहीं लगेगा.

गणपति रंगोली

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार दिवाली पर गणपति रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन है लेकिन बनने के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आप विभिन्न रंगों और रूपों के पैलेट का इस्तेमाल कर गज मुख की रंगोली तैयार कर सकते हैं।

पिकॉक डिजाइन वाली रंगोली बनाना आपको पसंद है तो आप इस खूबसूरत रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. सर्किल आकार में बना मोर और फैले हुए उसके पंक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है. इसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसे आप दीपक से भी सजा सकते हैं और बीच में हैप्पी दिवाली लिख सकते हैं.

स्वस्तिक या ओम वाली रंगोली

हिंदू धर्म में स्वस्तिक और ओम प्रतीकों का गहरा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह बेहद पवित्र माने जाते हैं। ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर आप ओम या स्वस्तिक रंगोली से अपने आंगन की शोभा बढ़ा सकते हैं। यह भी रंगोली बनाने का एक आसान और खूबसूरत तरीका है।

आपके घर में बहुत अधिक स्पेस नहीं है तो कोई बात नहीं. आप इस स्वास्तिक चिन्ह बनी रंगोली डिजाइन को घर के ड्रॉइंग एरिया या फिर मुख्य द्वार पर बना सकते हैं. स्वास्तिक चिन्ह के चारों खानों के बीच में आप छोटे-छोटे फूल बना सकते हैं. इस रंगोली डिजाइन को आप बहुत ही कम समय में बना सकते हैं

हैप्पी दिवाली वाली रंगोली

आप इस खूबसूरत सी रंगोली डिजाइन से अपने घर को सजाएं. हर कोई देखते ही आपके हुनर की तारीफ करेगा. आपके पास रंगोली बनाने के लिए पर्याप्त वक्त है तो इससे अपने ड्रॉइंग हॉल को डेकोरेट कर सकते हैं. इस पर हैप्पी दिवाली लिखना ना भूलें. कई रंगों के इस्तेमाल से बनी ये रंगोली आपके आशियाने की सजावट में चार चांद लगा देगी.

बड़े से दीपक और गोलाकार में बनी ये रंगोली डिजाइन आपके घर की शोभा बढ़ाने के लिए काफी है. कई वाइब्रेंट कलर का इसमें इस्तेमाल किया गया है. आप इस दिवाली ये आकर्षक रंगोली जरूर बनाएं.

Back to top button