Close
राजनीति

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रसार

नई दिल्लीः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2 से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इन दोनों राज्यों में वह विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं करेंगे. बताया गया है कि मरांडी 2 से 7 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे. वह 8 से 10 नवंबर तक मध्य प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. बाबूलाल मरांडी के इस दौरे की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी है.

2 से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और मप्र में करेंगे चनावी सभाएं

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2 नवंबर से छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में जुट गए है। मरांडी ने आज कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को हटाएं

उन्होंने कहा कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है। कांग्रेस को जनता की सेवा, गांव, गरीब, किसान की सेवा से कोई मतलब नहीं। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के नाम पर वोट लेना जानती है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली, लेकिन अलग छत्तीसगढ़ राज्य यह अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम केवल प्रत्याशी को वोट देकर अपना विधायक ही नहीं चुनते बल्कि अपना भविष्य भी निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग की वस्तु चाहे कपड़ा हो या अनाज हो या सब्जी ही क्यों नहीं पूरा जांच परख कर लेते हैं फिर अपना जन प्रतिनिधि हम सब क्यों ऐसे ही चुने। हमें उसकी भी जांच करनी चाहिए। कौन जनप्रतिनिधि राज्य का ,देश का और अपने क्षेत्र का समुचित विकास कर सकता है।

बाबूलाल के पहले बीजेपी के ये नेता कर चुके हैं छत्तीसगढ़ का दौरा

बता दें कि बाबूलाल मरांडी के पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधिक कर चुके हैं। दास ने विशेषकर छत्तीसगढ़ के ओबीसी बहुल विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है। वहीं झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी कई दिनों का छत्तीसगढ़ दौरा कर चुके हैं।

झारखंड बीजेपी को मिली है बेहतर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी

बता दें कि बीजेपी हाईकमान ने झारखंड के बीजेपी नेताओं को छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर मैनेजमेंट का काम सौंपा है। अक्टूबर में ही बाबूलाल मरांड़ी अपनी संकल्प यात्रा के बीच से समय निकालकर छत्तीसगढ़ में कई चुनावी सभाओं का संबोधित कर चुके हैं। इस बार वे लंबे प्रवास पर जा रहे हैं। जिसमें दोनों राज्यों का दौरा शामिल है।

भाजपा को जीता ने की अपील

उन्होंने कहा कि देश में लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली, लेकिन अलग छत्तीसगढ़ राज्य अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम केवल प्रत्याशी को वोट देकर अपना विधायक ही नहीं चुनते, बल्कि अपना भविष्य भी निर्धारित करते हैं। भाजपा की सरकारों का रिकॉर्ड विकास और केवल विकास है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं। जनसभा में झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण उरांव भी उपस्थित थे।

Back to top button