x
खेलवर्ल्ड कप 2023

World Cup 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया सबसे लंबा छक्का,बनाया सिक्स ऑफ़ टूर्नामेंट का रिकॉर्ड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में कंगारू टीम के लिए जहां ट्रेविस हेड ने तूफानी शतक लगाया तो वहीं, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने भी शानदार पारियां खेली। नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 40 गेंदों पर शतक जड़ते हुए वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तूफानी पारी खेलकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। उन्होंने इस मैच में 24 गेंदों पर 41 रन बनाए और वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का लगा दिया। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं मैक्सवेल अब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में दो सिक्सर जड़े और हमवतन रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए।

अंकतालिका में चौथे स्थान पर आस्ट्रेलियाई टीम

आत्मविश्वास से ओतप्रात आस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर है। टीम का लक्ष्य अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने का होगा। मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद लगातार तीन जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी की है। पिछले मैच में उसने नीदरलैंड को 309 रन से हराकर विश्व कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पांच बार की चैम्पियन टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है

ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया गगनचुंबी छक्का

मैक्सवेन ने इस पारी में 104 मीटर का एक गगनचुंबी छक्का लगाया जो इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का भी था। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टॉप पर थे जिन्होंने 101 मीटर का छक्का लगाया था। वहीं इस लिस्ट में यही दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 मीटर का मार्क छुआ है। जबकि अन्य बल्लेबाज 98 मीटर या 95 मीटर तक सीमित हैं। टॉप 5 की लिस्ट में दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और एक-एक भारत, न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मौजूद हैं।

24 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली

बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की पारी धीमी हो गई थी लेकिन 35 ओवरों के बाद मैक्सवेल ने एक बार फिर से गेयर बदले और ऑस्ट्रेलिया का रनरेट बढ़ा दिया। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। इन 2 में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि वो टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का साबित हुआ।

मैक्सवेल ने ये छक्का 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया जब मिचेल सैंटनर ने गेंद थोड़ी धीमी गति से ऑफ स्टंप के बाहर डाली लेकिन मैक्सवेल ने क्रीज़ से बाहर निकलकर गेंद को बिल्कुल सीधे लंबे छक्के के लिए भेज दिया। मैक्सवेल का ये छक्का स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा जिसकी दूरी 104 मीटर थी जोकि इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का था। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

कीवी टीम वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज़ कर पाएगी या नहीं

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो हेड-वॉर्नर की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 19.1 ओर में 175 रन जोड़ दिए। वॉर्नर लगातार तीसरा शतक जड़ने से चूक गए औऱ 65 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं, वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे हेड ने 67 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 109 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की तूफानी पारियों के चलते ऑस्ट्रेलिया 400 के करीब पहुंचने में सफल रहा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कीवी टीम वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज़ कर पाएगी या नहीं।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

49- क्रिस गेल
40- रोहित शर्मा
37- एबी डिविलियर्स
36- डेविड वॉर्नर
33- ग्लेन मैक्सवेल
31- रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्कोर

ऑस्टेलियाई टीम 49.2 ओवर में 388 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ट्रेविस हेड ने अपना वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए तूफानी शतक जड़ा। वहीं डेविड वॉर्नर ने 81 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान पैट कमिंस ने 14 गेंदों पर 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 390 के करीब पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार पिछले तीन मैच जीतकर आई है। वहीं न्यूजीलैंड ने लगातार पहले चार मैच जीतने के बाद भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाया था। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या कीवी टीम रिकॉर्ड 389 का लक्ष्य चेज कर पाएगी। या फिर कंगारू टीम पॉइंट्स टेबल में चौथी जीत के साथ खलबली मचा देगी।

Back to top button