x
भारत

बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर के पिता को मिल सकता है टिकट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टीयां अपने-आपने दाव खेल रहीं हैं। इधर बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हिंसा के बाद दर्द के शांत शोर के बीच अब दबे पांव सियासत की एंट्री होने वाली है।बीजेपी बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर के पिता को सियासत में उतारने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू का नाम भी लगभग तय हो गया है।

क्या हुआ था बिरनपुर में ?

करीब 6 महीने पहले 8 अप्रैल 2023 के दिन दो गुटों में हुए झगड़े के बीच भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मामले ने तूल पकड़ा। विवाद को धार्मिक रंग देने के प्रयास भी हुए। झगड़ा बच्चों की मारपीट से शुरू हुआ। बवाल इतना हुआ कि गांव में कुछ घर जला दिए गए।इसके 4 दिन के बाद गांव के ही रहीम (55) और उसके पुत्र ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या कर दी गई। जिले में धारा 144 लगा दी गई थी। गांव में तो दो सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा। दोनों समुदायों के दर्जनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

भाजपा को जीत की कोई गारंटी नहीं

फिलहाल साजा से कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे विधायक हैं। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि साजा विधानसभा सीट से ईश्वर साहू को टिकट देकर भाजपा एक तीर से कई निशाने लगाने की सोच रही हैं, लेकिन जीतने की कोई गारंटी नहीं हैं।

अब मिलेगा बेटे को न्‍याय

इधर ईश्वर साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘’मेरे हर दुख-दर्द में बीजेपी मेरे साथ रही, मेरे बेटे को न्याय मिले इसलिए मुझे बीजेपी टिकट दे रही है।‘’करीब 6 माह पहले अप्रैल 2023 में दो गुटों में हुई झड़प के दौरान भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और विवाद को धार्मिक रंग देने का प्रयास भी किया गया। विवाद बच्चों की मारपीट से शुरू हुआ था, जो इतना बड़ गया कि गांव में कुछ घर भी जला दिए गए थे।

Back to top button