x
खेल

MS Dhoni ने बदला अपना लुक ,Ponytail हेयरस्टाइल में आए नजर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम करते रहे हैं। धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके फैंस फॉलोइंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी जहां भी जाते हैं बड़ी तादाद में फैंस उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं।भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी फैंस के बीच उनका क्रेज सिर-चढ़कर बोलता है। फैंस उनके दीदार और उनसे जुड़ी चीजें जानने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक फैंस के बीच सामने आया है। इसमें धोनी ने अपने हेयर स्टाइल को बदला है और वह पोनीटेल लुक के साथ नजर आए।

2020 को क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन फिर भी धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आए दिन धोनी के कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिनों में भी बालों के साथ कुछ न कुछ प्रयोग करते रहते थे और उनका लुक हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में वह पोनीटेल के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी का यह लुक उनके पिछले सभी लुक से काफी अलग है। उन्हें पहली बार पोनीटेल के साथ देखा गया है।

वीडियो हो रहा वायरल

आज 30 सितंबर को धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह नए लुक में नजर आए हैं। धोनी इस वीडियो में जिस नए लुक में नजर आ रहे हैं फैंस माही का यह लुक काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, धोनी का यह लुक फैंस को 18 साल पहले वाली धोनी की याद दिला रहा है। धोनी ने जब अपना क्रिकेट करियर भारत के लिए शुरू किया था उस समय उनके बाल बेहद लंबे थे।धोनी के वायरल हो रहे वीडियो में वह ग्रीन कलर की टीशर्ट में दिख रहे हैं। तो वहीं बता दें कि इस वायरल वीडियो में धोनी Ponytail हेयरस्टाइल (सिर के पीछे छोटी सी चोटी) में नजर आए हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में धोनी ने बड़े बाल रखे थे लेकिन उन्होंने कभी भी पोनीटेल लुक नहीं अपनाया था।तो वहीं धोनी के इस लुक को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कुछ फैंस धोनी की इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बड़े बालों में नजर आए धोनी

साल 2007 में जब पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत में T20 वर्ल्ड कप जीता था। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के लंबे-लंबे बाल हुआ करते थे। सालों बीत गए लेकिन धोनी दोबारा उस अवतार में नजर नहीं आए। अब एक बार फिर धोनी बड़े बालों के साथ फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। ऐसे में धोनी को देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो रही है।

क्रिकेट के महानतम कप्तान

दूसरी ओर, आपको बता दें कि धोनी को वर्ल्ड कप क्रिकेट के महानतम कप्तानों की लिस्ट में गिना जाता है जो मैदान पर अपनी शांत व प्रभावी कप्तानी करने के लिए जाने जाते थे। गौरतलब है कि धोनी की ही कप्तानी में भारत ने तीनों आईसीसी टूर्नामेंट्स ( टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013) को अपने नाम किया है।इसके अलावा धोनी अपनी कप्तानी के अलावा विकेट के पीछे शानदार विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने के लिए भी जाने जाते थे। तो वहीं अपने करियर के दौरान धोनी ने भारतीय टीम को कई मौंको पर जीत दिलाई थी।

ट्रंप के साथ तस्वीरें वायरल

धोनी हाल ही में अमेरिका में अपनी छुट्टियां बिताने गए थे। यहां वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ के मैदान पर नजर आए थे। धोनी और ट्रंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी। धोनी ने इसी साल अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में खिताब दिलाया था। वह अगले साल एक बार चेन्नई के लिए धमाल मचाते नजर आएंगे।

अब IPL में ही खेलते हैं धोनी

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में रिकाॅर्ड 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता था, जब उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था।इसी साल उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। वहीं आईपीएल फाइनल में जीत के बाद धोनी ने फैंस को खुशखबरी देते हुए यह ऐलान किया था कि वह अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Back to top button