x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट ,बेटी मालती के साथ शेयर किया मज़ेदार वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं. सभी रिश्तेदार शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं. दोनों झीलों की नगरी उदयपुर में सात फेरे लेंगे. शादी की सारी रस्में पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी. दोनों इसके लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं. शादी के सारे फंक्शन उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में शाही अंदाज में होंगे.

एक शख्स है जिसका सभी को इंतजार है और वो हैं परिणीति की मिमी दी यानी प्रियंका चोपड़ा. प्रियंका शादी में शामिल होने के लिए अभी तक इंडिया नहीं आई हैं.इससे पहले परिणीति और राघव के करीबी और कई मेहमान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं. उन्हें बोट के जरिए होटल तक ले जाया गया जिसका वीडियो भी काफी वायरल है. इस बीच अपनी कजिन परिणीति के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा नोट लिखकर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे दी हैं.जिसके बाद से लग रहा है कि प्रियंका शादी में शामिल नहीं होने वाली हैं और वह अभी यूएसए में ही हैं.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं. वहीं 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होने उनके खास दोस्त, फैमिली और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं. लेकिन इसमें जिनका आना सबसे खास माना जा रहा है वह प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार है. हालांकि हाल ही में खबरें आई थीं कि वह शादी में शामिल नहीं होंगी. लेकिन अब उनका इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटे पहले शेयर किया गया नया वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी और दोनों की शादी की रस्में उदरपुर में शुरू भी हो गई हैं। परिणीति और राघव की शादी में मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है, लेकिन अब तक परिणीति चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंडिया नहीं आई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

दरअसल, 23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो रही हैं और इससे ठीक पहले प्रियंका ने परिणीति के लिए एक खास नोट शेयर किया है. उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरीज में परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी बहन को शादी की ढेर सारी बधाई दी है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति चोपड़ा की फोटो लगाई है, जिसमें एक्ट्रेस पूल साइड पर डांस करती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘छोटी…. मुझे आशा है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होगी। मैं हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं।’ इसके बाद एक हैशटैग में ‘नई शुरुआत’ लिखा गया है। फोटो में परिणीति हाथ में गिलास लिए चिल करती नजर आ रही हैं.बता दें कि पहले जानकारी मिल रही थी कि निक जोनस अपनी साली साहिबा की शादी में नहीं आएंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से इस शादी में शामिल नहीं होंगी। प्रियंका के इस पोस्ट को नहीं आने की बात पर कंफर्म माना जा रहा है।

प्रियंका के इस पोस्ट के बाद से अटकलें बढ़ गई हैं कि वह परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर नहीं आ पाएंगी. रिपोर्ट्स की माने कहा जा रहा था कि प्रियंका बेटी मालती के साथ शादी में शामिल होंगी. निक जोनस नहीं आ पाएंगे. मगर अब प्रियंका की टीम ने इसे लेकर चुप्पी साध ली है और इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं दी है.इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटी मालती के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दोनों जानवरों के साथ नजर आ रही हैं.वीडियो में प्रियंका कभी बकरी को कंधे पर लिए दिख रही हैं तो वहीं मालती उन्हें देखती हुई और बकरियों के साथ खेलती नजर आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फार्म लाइफ हमारे फेवरेट अंकल फ्रेंकलिन जोनस के साथ फार्म में. बहुत अच्छा और मस्ती भरा. थैंक्यू मिस बकरी लिमोर. इसे पोस्ट करते ही फैंस मालती की क्यूटमेस पर फिदा हो गए. जबकि इंडियन फैंस उन्हें इंडिया आने की गुजारिश करते हुए नजर आए हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने परिणीति चोपड़ा के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया है और एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है.

बता दें, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन्स हैं. वहीं दोनों को कई बार मस्ती करते हुए साथ देखा गया है. अब प्रियंका शादी का हिस्सा बनेंगी या नहीं यह तो कंफर्म नहीं है. लेकिन फैंस उन्हें जरुर देखना चाहेंगे.प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा परिणीति-राघव की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं. वह शुक्रवार की सुबह ही उदयपुर पहुंच गई थीं.

बता दें कि उदयपुर में शादी करने से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक गुरुद्वारा में अरदास के साथ अपनी नई लाइफ की शुरुआत की है। इसके बाद ही दोनों अलग-अलग उयदपुर के लिए रवाना हुए। यहां पर लीला पैलेस में परिणीति और राघव की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। शादी में सिक्योरिटी लेवल को काफी हाई रखा गया है। कपल के फंक्शन में मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत तो मिली है, लेकिन इस पर भी कई तरह की शर्ते रखी गई हैं। हालांकि, अब तक अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आईं, जिसका फैंस को इंतजार है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति और राघव को बधाई तो दे दी लेकिन इस बीच उनके शादी में आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका वर्क कमिटमेंट्स के चलते शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगी. वहीं, कुछ में कहा गया है कि वो अमेरिका से रवाना हो चुकी हैं और शादी में हिस्सा लेने के लिए बेटी मालती के साथ इंडिया आ रही हैं. वहीं उनके पति निक जोनस शादी में इंडिया नहीं आएंगे. अब देखना ये है कि प्रियंका इस शादी में हिस्सा लेती हैं या नहीं. ऐसे मई में परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका इंडिया आई थीं.

Back to top button