x
मनोरंजन

जन्नत जुबैर और फैजल शेख के बीच है ऐसा संबंध, खतरों के खिलाड़ी 12 हुआ खुलासा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फैजल शेख ने इस शो और जन्नत जुबैर के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी 12 करते हुए उनका समय बहुत अच्छा बीत रहा है। उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव चाहिए था और यह बदलाव उन्हें इस शो से मिला। उन्होंने कहा कि वह इस शो को अंत तक करना चाहते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बहुत सारी चीजों से डर लगता है जिनमें से एक कॉकरोच और कीड़े भी हैं। लेकिन कुछ दिनों से वह अपने डर को काबू में करना सीख रहे हैं।

फैजल शेख ने एक और खुलासा करते हुए यह कहा कि उनकी मां का यह सपना था कि वह कभी खतरों के खिलाड़ी शो करें। जब उन्हें इस शो का ऑफर मिला था तब उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने मां को दी थी। उन्हें खुशी है कि वह अपनी मां का सपना पूरा कर रहे हैं। इसके बाद फैजल शेख ने यह भी बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इस शो में रोहित शेट्टी उन्हें बहुत सपोर्ट कर रहे हैं और गाइड कर रहे हैं। जन्नत जुबैर के बारे में बात करते हुए फैजू ने कहा कि वह उनका बहुत साथ दे रही हैं। जब भी यह दोनों परफॉर्म करते हैं तब एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।

वह मुश्किल से मुश्किल स्टंट को भी बिना प्रेशर में आए एकदम शांति से पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी और जन्नत के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती थीं तब इससे उन दोनों को काफी फर्क पड़ता था। जिसकी वजह से उन दोनों ने अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को भी रोक दिए थे। लेकिन अब जाकर लोगों ने उन दोनों के बारे में बात करना बंद कर दिया है और ऐसी अफवाहें उड़ना भी बंद हो गई हैं।

Back to top button