×
भारत

महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना,कही ये बात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः इस ऐतिहासिक विधेयक के संसद से पास होने के बाद बीजेपी इसका जमकर जश्न मना रही है। पीएम नरेंद्र मोदी का बीजेपी के मुख्यालय में आज अभिनंदन किया गया। पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण संसद के ऊपरी सदन और राज्य विधान परिषदों में लागू नहीं होगा।आज देश के सभी गाड़ियां एक ही राह पर चल पड़ी है। भले ही उनके बीच बड़ी टकरारे हो, लेकिन फिर भी आज देश की सभी विपक्षी और सत्ता पक्ष की सरकार एक कानून को लेकर एक छोटा दिखाते हुए नजर आ रही है। बता दे की संसद और विधानसभा में 27 सालों से सूखा पड़ा एक रेगिस्तान हरा भरा हो चुका है जी हां दोनों ही सदनों में महिला आरक्षण बिल को पास कर दिया जा चुका है। इस ऐतिहासिक विधेयक को संसद में पारित करने में सबसे बड़ा हाथभाजपा कार्यालयका था। साथ ही यह नए संसद भवन में पारित होने वाला पहला कानून बन चुका है।


ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक के संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।जहां उन्होंने महिलाओं के पैर छूकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान महिलाओं ने भी मोदी है तो मुमकिन है कि नारे लगाए।

महिला शक्ति के कारण सभी राजनीतिक दलों को महिला आरक्षण के काम में जुटना पड़ा। संसद में हंगामा हुआ, बवाल हुआ और नारी का अपमान करने का भी प्रयास किया गया। कल भी सबने वोट तो दिया, लेकिन उनको तकलीफ थी कि बिल का नाम नारी शक्ति वंदन क्यों रखा गया है। क्या इस देश को माताओं-बहनों को प्रणाम नहीं करना चाहिए? नारी शक्ति वंदन शब्द के इस्तेमाल से कुछ लोगों के पेट में चूहे दौड़ने लग गए हैं।

भाजपा कार्यालय में रखे गए कार्यक्रम में सभी भाजपा की महिला सांसद मौजूद थे जिन्होंने प्रधानमंत्री को फूलों का हार पहनकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कहा कि आज मैं उन सभी माता और बहनों को नमन करता हूं जिन्होंने कल परसों और आज एक नया इतिहास बनते हुए देखा। उन्होंने आगे कहा कि यह सौभाग्य कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में इस विधेयक का पास होना इस बात का साक्ष्य है कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तब किसी भी फैसला और किसी भी बड़े फैसले और किसी भी बड़े पड़ाव को पास कर लिया जाता है । उन्होंने कहा कि आने वाली हर पीढ़ियां इस दिन और इस मुद्दे को याद रखेगी।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज खुशी मना रही हैं, हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं। कोटि-कोटि माताओं, बहनों के सपने को पूरा करने का सौभाग्य हमारी भाजपा सरकार को मिला है। इसलिए राष्ट्र को सर्वप्रथम मानने वाली पार्टी के रूप में, भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में ये हमारे लिए गर्व का विषय है।पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संसद में भी नारी शक्ति का महत्व दिखा है। सारे दलों को इस बिल का समर्थन करना पड़ा है। यही लोग हैं जो पहले बिल फाड़ा करते थे, आज उनको बिल को समर्थन करना क्यों पड़ा, क्योंकि देशभर में पिछले 10 साल में महिलाएं शक्ति बनकर उभरी हैं। हमने संसद में पहुंचने से पहले देश में सामर्थ्य बना दिया। ये आपके सामर्थ्य करके मैं संसद में गया था। आपकी शक्ति ने रंग दिखा दिया कि सभी राजनीतिक दलों को इस काम में जुड़ना पड़ा।

पीएम मोदी ने कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मतबूत निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने महिला मतदाताओं को इसका श्रेय देते हुए कहा कि हमारी माताओं-बहनों ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया। बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और भाजपा को मजबूती के साथ सत्ता में आने का मौका दिया।

पीएम मोदी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के शहडोल गए थे। उन्होंने कहा कि वहां 100 से ज्यादा लखपति दीदी आई थीं। आदिवासी बेटियां, मैंने उनसे बात की। एक बहन ने जो मुझे बताया वो वाकई हम सोच सकते हैं कि उनका सामर्थ्य क्या है। वो आदिवासी बेटी कहती हैं कि मैं लखपति दीदी हूं। मैं आज वीमेंस सेल्फ हेल्फ ग्रुप के जरिए ये-ये काम करता हूं। मैंने पूछा कि इतना पैसा कमाने लगी तो करती क्या हैं? आदिवासी महिला ने बताया मेरे पति साइकिल पर काम करने के लिए जाते थे। मैं लखपति दीदी बन गई तो मैं उनके लिए स्कूटी ले आई। मुझे पता चला कि मुझे बैंक से लोन मिल सकती है, मैंने लोन से ट्रैक्टर लिया। और मेरे पति को स्कूटी लेकर मैंने बदले में उनको ट्रैक्टर दे दिया। मेरे पति गांव में खेती के लिए कमाई करते हैं। मैं कुछ ही महीनों में ट्रैक्टर का लोन भी वापस कर दूंगी। लखपति दीदी का क्या विजन होता है, क्या कल्पना होती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के भाग्य को बदलने का काम करेगा।

पीएम मोदी ने महिलाओं के काम की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति उनकी सोच क्या होती है। इसके मेरे पास अनेक उदाहरण है। मैं नया नया सीएम बना था तो एक गांव की महिलाओं ने समय मांगा था। गांव के चुने हुए लोग थे। मैंने कहा कि काम क्या है। ग्रामीण विकास मंत्रालय से मिलिए, उन्होंने कहा कि वो तो केवल आपसे मिलना चाहते हैं। गांव की माताएं, बहनें थी मैंने कहा कि बुला लीजिए। वो मिलने आईं। उसमें सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी जो बहन थी वो शायद सातवीं-आठवीं तक पढ़ी थी। उन्होंने बताया कि हमारे गांव ने तय किया है कि एक भी पुरुष मेंबर नहीं होगा, सबकी सब महिला मेंबर होंगी और गांव की प्रधान भी महिला होगी। मैंने पूछा कि जब आपको इतना बड़ा अवसर मिला तो मुझे लगा था कि वो कुछ पैसे के लिए आएंगे, कुछ योजना के लिए आएंगे। मैंने उनसे पूछा कि आपकी क्या अपेक्षा है। सातवीं-आठवीं तक पढ़ी उस महिला ने जो जवाब दिया, वो सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले के लिए प्ररेणा है। उन्होंने कहा हमें 5 साल मिले हैं, इस दौरान हम ऐसा कुछ करना चाहते हैं कि हमारे गांव्यक्ति गरीब न रहे। आप कल्पना कर सकते हैं। क्या दृष्टिकोण होगा और सच में बदलाव का कहां आधार होता है वो उनके मालूम था। ये समार्थ्य और सोच हमारी माताओं बहनों के पास होता है।

महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस विधेयक को देश की नारी शक्ति को नयी ऊर्जा देने वाला करार देते हुए कहा कि इससे महिलाएं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए नेतृत्व के साथ आगे आएंगी। उन्होंने इस विधेयक का समर्थन करने के लिए सभी सदस्यों का ‘हृदय से अभिनंदन और हृदय से आभार व्यक्त’ किया। उन्होंने कहा कि यह जो भावना पैदा हुई है यह देश के जन जन में एक आत्मविश्वास पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों एवं सभी दलों ने एक बहुत बड़ी भूमिका निभायी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में बिल के पास होने के बाद कहा कि महिला आरक्षण संबंधी यह विधेयक कानून बनने पर ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ के नाम से जाना जाएगा। विधेयक में फिलहाल 15 साल के लिए महिला आरक्षण का प्रावधान किया गया है और संसद को इसे बढ़ाने का अधिकार होगा। विधेयक पास होने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी की महिला सांसदों के साथ तस्वीर खिंचवाई। महिला सांसदों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पीएम मोदी को बधाई दी।पार्टी मुख्यालय में महिला आरक्षण बिल पास होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 2024 चुनाव से पहले इस बिल के पास होने के बाद बीजेपी में भी जश्न का माहौल है।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button