x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Happy Birthday Mrunal Thakur : कुमकुम भाग्य’ से मृणाल को मिली थी पहचान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। टीवी से शुरुआत करने वाली मृणाल ने आज अपनी बॉलीवुड में पहचान बना ली है। टीवी से अपना सफर शुरू कर यहां तक पहुंचने के लिए मृणाल ने काफी मेहनत की है।मृणाल ठाकुर उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है और अपने हुनर के दम पर अपनी जगह बनायी। हाल ही में नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आयीं मृणाल के नाम कई दमदार परफॉर्मेंसेज दर्ज हैं। उन्होंने हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है।साल 2018 में आई फिल्म लव सोनिया से मृणाल ठाकुर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया गुप्ता का शानदार रोल निभाया था।

मृणाल का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। उन्होंने टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती हैं, ये खामोशियां’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरियल के बाद से वह बुलबुल के नाम से घर घर पहचानी गईं।मृणाल ने टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती हैं… ये खामोशियां’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया। मृणाल कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं।मृणाल ठाकुर ने शाहिद कपूर और पंकज कपूर के साथ फिल्म जर्सी में कमाल रोल निभाया। फिल्म में एक्ट्रेस ने विद्या नाम की लड़की का किरदार निभाया था।फिल्म धमाका में मृणाल ठाकुर, कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में थीं।फिल्म बाटला हाउस में मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे।सुपर 30 में मृणाल ठाकुर और ऋतिक रोशन ने कमाल के रोल निभाए। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है, वहीं सुप्रिया कुमार सिंह का किरदार ठाकुर ने निभाया है।

मृणाल की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में मृणाल नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 की एक कहानी में नजर आयी थीं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की उन फिल्मों के बारे में जिन पर दर्शक अभी भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।टीवी की दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने के बाद मृणाल ने फिल्मों के लिए ऑडिशंस देने शुरू किए थे। हर स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह मृणाल का सफर भी बॉलीवुड में आसान नहीं था। फिल्म ‘सुपर 30’ में मृणाल का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद कई बड़े निर्देशकों की नजर मृणाल पर जाने लगी थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को जॉन अब्राहम के साथ ‘बाटला हाउस’ में देखा गया। फिल्म ‘तूफान’ में एक्ट्रेस फरहान अख्तर की पत्नी के रोल में नजर आई और उसके बाद अभिनेत्री कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं।

Back to top button