मुंबई – बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने बोल्ड लुक की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती है। अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अनन्या पांडे साल 2023 के इंडिया काउटर फैशन वीक में हिस्सा लेने वाली अगली बड़ी स्टार बनी है। इस फैशन इवेंट में अभी तक अदाकारा जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर और ईशान खट्टर, शोभिता धुलीपाला जैसे सितारे अपना जलवा बिखेर चुके है।
मुंबई में आयोजित हुए इस फैशन वीड का हिस्सा बनीं। इस दौरान अदाकारा ने जाने-माने फैशन डिजायनर रिमझिम दादू के लिए रैंप पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस दौरान अनन्या पांडे ने बेहद खूबसूरत गोल्डन शिमरी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने डिजाइनर रिमजिम दादू के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस के रैंप पर वॉक करते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है।
अनन्या गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत चमकीली गोल्डन ड्रेस में नजर आईं। गोल्डन हाई स्लिट स्कर्ट और मैचिंग ब्रालेट टॉप में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए हूप इयररिंग्स को चुना और मेकअप को भी सॉफ्ट रखा था। साइड स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) द्वारा आयोजित इंडिया कॉउचर वीक 26 जुलाई को शुरू हुआ था। यहां इंडस्ट्री के तमाम बड़े डिजाइनरों ने अपने कलेक्शन पेश किए।
बॉलीवुड के गलियारों से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर काफी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। साल 2022 में दोनों को कृति सेनन की दीवाली पार्टी में साथ में समय बिताते हुए देखा गया था, तब से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबर ने जोर पकड़ा। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को कई इवेंट्स में साथ में देखा गया। अनन्या पांडे जल्द ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ ‘खो गए हम कहां’ और विक्रमादित्य मोटवानी का एक धांसू प्रोजेक्ट भी है। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘गहराईयां’ में दिखाई दी थीं।