मुंबई – हिट कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा के साथ डॉक्टर गुलाटी और रिंकू देवी बनकर लोगो के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता होगा। कपिल के साथ उनका ऑन-स्क्रीन मज़ाक दर्शकों को पसंद आया।
सुनील ग्रोवर ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ चुके है लेकिन बावजूद इसके वह अपने वीडियोज के जरिए अक्सर फैंस का एंटरटेनमेंट करते नजर आ जाते है। हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील सड़क पर भुट्टा भूनते नजर आ रहे है। भारी बारिश के बीच सुनील ग्रोवर एक ठेले पर बैठे है और भुट्टे को भूनन के लिए तेज-चेज पंखा झल रहे है।
एक्टर सुनील ग्रोवर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा दूसरे मिशन की तलाश में। सुनील ग्रोवर बारिश में सड़क पर छाता भी बेचते नजर आ रहे है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर सड़क पर बैठे हैं और छाता बेच रहे है। सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर फेन्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे है। कोई उन्हें नसीहत दे रहा है तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सुनील ग्रोवर एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और थलपति विजय भी कैमियो करते नजर आएंगे।