x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

वेडिंग रिसेप्शन में रयूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंची सोनाक्षी सिन्हा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल को जब भी साथ में स्पॉट किया जाता है। इनके कथित अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाने लगती हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। बीती रात अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ फिल्म निर्माता दिनेश विजान की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थी।

बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की वनपीस ड्रेस पहनी थी। जबकि साथ ही उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी पीछे-पीछे नजर आए। इस दौरान अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने कैमरे को देखते ही इसे इग्नोर करने की कोशिश की। जिसके बाद ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ही नहीं, दिनेश विजान की बहन पूजा विजान की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में साउथ फिल्म अदाकारा रकुल प्रीत सिंह भी अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ पहुंची थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबी हैं। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जबकि अपने बचपन के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल को खुद सलमान खान अपने प्रोडक्शन बैनर के तले बनी फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को भी लंबे वक्त से जानते हैं।

Back to top button