x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

परिणीति और राघव की जल्द होगी शादी,इस जगह होगा रिसेप्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सगाई के बाद ये कपल लगातार चर्चा में हैं। फैंस अब इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं।कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। ये खबर तब सामने आई थी जब परिणीति चोपड़ा को राजस्थान में स्पॉट किया गया था। कई लोगों ने यहां तक कहा था कि परिणीति ने अपनी शादी का वेन्यू तय कर लिया है। अब इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन को लेकर एक अपडेट सामने आया है । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का रिसेप्शन मुंबई में नहीं होस्ट किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन मुंबई में नहीं बल्कि गुरुग्राम में होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के माता-पिता पवन चोपड़ा-रीना चोपड़ा और सुनील चड्ढा-अलका चड्ढा ने मिलकर शादी के रिसेप्शन की जगह तय की है। शादी का रिसेप्शन लीला एम्बियंस होटल गुरुग्राम में होगा।शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने का प्लान कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल 2 नहीं बल्कि एक रिसेप्शन देने की प्लानिंग में है। ये कपल गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल’ में रिसेप्शन प्लान करने का सोच-विचार कर रहा है। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव के पेरेंट्स हाल ही में फूड टेस्टिंग के लिए होटल गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सगाई से पहले कई बार स्पॉट किया गया था। लोगों ने बार-बार यह कहा था कि परिणीति और राघव रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने कभी इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया था। हालांकि जब दोनों की सगाई हुई तो ये अफवाहें हकीकत में बदल गई थीं। वैसे दोनों अब अपनी शादी के लिए बताद उत्साहित हैंबीते दिनों ये कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचा था। दोनों ने भक्तों के साथ मिलकर सेवा भी की थी। राघव और परिणीति ने इस दौरान लंगर के बर्तन धोए थे।

Back to top button