x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

क्या शादी के बाद आलिया भट्ट चेंज करेगी अपना सरनेम?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। खबर है कि 15 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 7 फेरे लेंगे। इस बीच चर्चा होने लगी कि क्या आलिया भट्ट शादी के बाद अपना सरनेम बदलकर आलिया कपूर कर लेंगी। रणबीर कपूर क्या चाहते हैं। ये सारी जानकारी हम आपको देंगे।

शादी के बाद लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं, उसका घर बदल जाता है, नए रिश्ते जुड़ते हैं और सरनेम भी बदल जाता है। कई सारी एक्ट्रेस शादी के बाद जहां सरनेम बदलती हैं वहीं कई सारी एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदला है। जहां करीना कपूर शादी के बाद करीना कपूर खान हो गई हैं, सोनम हो गई हैं सोनम कपूर आहूजा और प्रियंका हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस।

ऐश्वर्या ने भी शादी के बाद अभिषेक बच्चन का सरनेम लगाया और हो गई हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। वहीं ट्विंकल खन्ना और डिंपल कापड़िया ने शादी के बाद सरनेम नहीं बदला है। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या आलिया भट्ट शादी के बाद सरनेम चेंज करेंगी। या पिता का नाम ही रखेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आलिया अपने सरनेम में कपूर ऐड कर लेंगी. क्योंकि उनकी सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया था. ऋषि कपूर संग शादी के बंधन में बंधने के बाद नीतू सिंह ने अपना नाम बदलकर नीतू कपूर कर लिया था.

दो दूनी चार और बेशर्म जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस ने अपना नाम नीतू कपूर ही मेंशन किया था. वैसे तो ये कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट कपूर सरनेम लगाने के लिए तैयार है, लेकिन रणबीर चाहते हैं कि वो अपने नाम को वैसे ही रहने दें, जैसा है. हालांकि आलिया भट्ट अगर शादी के बाद अपने सरनेम में कपूर लगा भी लेती हैं, तो ये कोई ज्यादा शॉकिंग नहीं होने वाला है, क्योंकि करीना कपूर और सोनम कपूर ने भी ऐसा ही कुछ किया है.

Back to top button