x
ट्रेंडिंगभारत

चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग के साथ रोवर बनाएगा भारत का राष्ट्रीय चिह्न


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार को इसका सफल प्रक्षेपण किया गया.फिलहाल यह पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है और धीरे-धीरे चक्कर लगाते हुए चांद की ओर बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है.चंद्रयान-3 का मुख्य लक्षय है चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करना। जिसके बाद यह चांद की सतह से डेटा इकठ्ठा कर के इसके रहस्यों से पर्दा उठाएगा।

लैंडर से निकलने के बाद रोवर प्रज्ञान न केवल डेटा इकठ्ठा करेगा बल्कि चंद्रमा की सतह पर हमेशा के लिए भारत की मौजूदगी के निशान भी छोड़ेगा. रोवर का पिछला पहिया इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह आगे बढ़ने पर अपने पीछे चंद्रमा की सतह पर सारनाथ में अशोक की लाट से लिया गया भारत का राष्ट्रीय चिह्न अंकित करेगा. इसका दूसरा पिछला पहिया इसरो का निशान प्रिंट करेगा जो हमेशा के लिए चांद पर भारत की मौजूदगी का प्रमाण होगा.

ISRO ने एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया था। जिसमें चांद पर लैंडिंग के बाद इसकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया था। चांद की सतह पर चंद्रयान के लैंडर के उतरने के बाद अंदर रखे रोवर की बैटरी एक्टिवेट हो जाएगी और उसके सोलर पैनल भी खुल जाएंगे। जिसके बाद रोवर चांद की सतह पर पहुंचेगा। चांद पर पहुंचने के बाद उसक कैमरा और दूसरे हिस्से एक्टिवेट हो जाएंगे और रोवर चांद की सतह पर आगे बढ़ने लगेगा।

Back to top button