x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

सेक्स लाइफ से हाई हील्स का सीधा संबंध, लव लाइफ को फिट रखने में करती हैं मदद


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : कई शोधों से पता चला है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी अपनी लव लाइफ से नाखुश रहती हैं। लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा एक शोध किया गया है जो महिलाओं की लव लाइफ को बेहतर बना सकता है। जिसमें पता चला हैं कि हाई हील्स पहनने से महिलाओं की सेक्स लाइफ बेहतर हो जाती है।

क्या कहता है शोध
इस रिसर्च के मुताबिक अगर महिलाएं 2 इंच या इससे ज्यादा हील्स पहनती हैं तो उनकी लव लाइफ बेहतर हो सकती है। शोध के अनुसार, हील्स वाले फुटवियर मांसपेशियों को उत्तेजित करते हैं, जिससे महिलाओं को ऑर्गेज्म (ORGASM) तक पहुंचने में मदद मिलती है। अगर आप फ्लैट फुटवियर की जगह हील्स का चुनाव करती हैं तो आप अपनी लव लाइफ को बेहतर बना सकती हैं।

रिसर्च के दौरान अलग-अलग तरह के फुटवियर की ऊंचाई का विश्लेषण करने पर पता चला कि किस चीज का महिलाओं के पेल्विक फ्लोर मसल्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।

शोध से पता चला है कि मांसपेशियों का एक समूह यौन क्रिया के साथ-साथ मूत्राशय को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में एक स्ट्रॉन्ग पेल्विक फ्लोर सेक्स के दौरान रक्त के प्रवाह को बढ़ा सकता है और ऑर्गेज्म (ORGASM) तक पहुंचने की संभावना को बढ़ा सकता है।

शोध कैसे हुयी
डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई की फुडेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सर्च के दौरान 1,263 महिलाओं से पूछा कि उन्होंने 1 से 3 इंच के बीच किस तरह की हील पहनी है।

शोध का परिणाम
शोधकर्ताओं ने पाया है कि 2 इंच की हील सबसे अच्छा काम करती है, क्योंकि जब एक महिला 2 इंच की एड़ी पहनकर खड़ी होती है, तो वह अपने पेल्विक को इतना मोड़ लेती है कि उसकी मांसपेशियां बार-बार सिकुड़ती हैं, जिससे वह अच्छी स्थिति में रहती है।

इतना ही नहीं, इसका सबसे अच्छा असर उन महिलाओं पर देखने को मिलता है जो दिन में कम से कम 8 घंटे ऊंची हील्स पहनती हैं।

शोध से यह भी पता चला है कि फ्लैट जूते या अधिक ऊँची एड़ी के जूते इन मांसपेशियों को 2 से 3 इंच ऊँची एड़ी के जूते जितना उत्तेजित नहीं करते हैं।

आपको बता दें, एनएचएस वेबसाइट तो पहले से ही उन महिलाओं के लिए दैनिक पेल्विक फ्लोर व्यायाम की सिफारिश करती है जो संभोग के दौरान क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती हैं।

क्या कहते हैं शोधकर्ता
शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई हील्स न सिर्फ ऑर्गेज्म पाने की समस्या का समाधान कर सकती हैं, बल्कि यूरिनरी प्रॉब्लम, ब्लैडर लीकेज जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकती हैं।

जर्नल ट्रांसलेशन एंड्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में, शोधकर्ताओं ने कहा कि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में समस्या यौन संचारित रोग, असंयम और दर्द का कारण बन सकती है। लेकिन शोध से पता चला है कि 2 इंच की हील्स महिलाओं की मांसपेशियों को ट्रेंड करने में मदद करती हैं।

हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि हाई हील्स से गिरने और मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर विकसित होने का खतरा भी है।

Back to top button