x
भारत

चंद्रयान-3 : लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे वैज्ञानिकों की टीम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) जल्द ही चंद्रयान- 3 लॉन्च करने जा रहा है। सफल लॉन्च की प्रार्थना के लिए इसरो वैज्ञानिक की एक टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल (miniature model) को लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची।

मंदिर पहुंचने वालों में इसरो चीफ एस सोमनाथ भी शामिल थे। पूजा के बाद इसरो चीफ ने कहा कि भारत कल दोपहर 2:35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए।

एक वैज्ञानिक ने तिरुपति मंदिर में पूजा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर हमारा मिशन है, जिसकी लॉन्चिंग कल यानी शुक्रवार को निर्धारित है।राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (NARL) के निदेशक अमित कुमार पात्रा, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथु वेल, चंद्रयान-3 की एसोसिएट परियोजना निदेशक कल्पना कालहस्ती और इसरो के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मंदिर में भगवान तिरुपति का आशीर्वाद लेने वाली टीम में शामिल थे।

चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था। इसरो की ओर से एक ट्वीट में बताया गया था कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को करेगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो ने दो मिशनों- चंद्रयान -1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे।

Back to top button