x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फ्रैंच किस करने पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिग बॉस ओटीटी 2′ में आकांक्षा पुरी और जद हदीद की फ्रैंच किस का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों फ्रेंच किस को लेकर सुर्खियों में है। टॉप पर बने रहने के लिए शो में एक से बढ़कर एक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं अब तमाम विवादों के बीच आकांक्षा पुरी ने चुप्पी तोड़ी है।

लोगों ने तो सलमान खान तक को इस मैटर में खींच लिया। अब खिंचाई के बाद आकांक्षा पुरी का रिएक्शन सामने आया है। किस को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा और इसे सही करार दिया।यहां तक कि एक सीजन में कंटेस्टेंट्स की शादी तक दिखा दी गई। मगर इस बार के बिग बॉस सीजन में हद पार हो गई, जब लेबनानी मॉडल जद हदीद (Jad Hadid) और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के बीच 30 सेकेंड का लिप लॉक दिखाया गया।। सोशल मीडिया यूजर्स ने जद को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, शो में सिर्फ पूजा भट्ट ही थीं, जिन्होंने जद को इस स्टेटमेंट के लिए सबके सामने डांटा। पूजा भट्ट द्वारा आकांक्षा के लिए स्टैंड लेना कई लोगों को अच्छा लगा है। आकांक्षा पुरी की टीम ने भी इसके लिए उनकी तारीफ की।

उन्होंने करारा जवाब देते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया है। मालूम हो, पिछले एपिसोड में दोनों का किस वीडियो सामने आया था। आकांक्षा पुरी की टीम ने उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”जिस किस को लेकर इतना बवाल हो रहा, उसे करने के बाद वह कांप रही थीं। सिर्फ वही पर्सन इस बात को समझ सकता है, जो उस पोजिशन में हो। उन्होंने उसी वक्त ये क्लियर कर दिया कि हम एक्टर्स हैं, और यह सब फिल्मों के लिए करते हैं। उन्हें लगा यह सिर्फ एक टास्क है, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने उनके पीठ के पीछे बात की।”

Back to top button