x
मनोरंजन

भारती सिंह ने रखा बेटे का नाम,इस तरह हुआ बेबी वेलकम -देखे वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर्ष ने भी ये बताया था कि भारती ने बेटे को जन्म दिया है, ऐसे में इस खबर को सुनने के बाद इस कपल की फैमिली और उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया था। भारती सिंह (Bharti Singh) डिलीवरी के दो दिन बाद ही हॉस्पिटल से घर वापस आ गई थीं और उन्होंने अपनी नन्ही सी जान का जबरदस्त अंदाज में स्वागत भी किया था। लेकिन इसी बीच अब एक खास बात सामने आई है कि भारती ने अपने बेबी के स्वागत से जुड़ा एक वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

भारती सिंह ने तो वीडियो में अपने बेबी को घर ले जाने पर भी खूब एक्साइटमेंट जाताई। वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि भारती सिंह कार में आगे बैठी हुई थीं। वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने बेटे को लेकर पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान भारती सिंह ने वीडियो में ही अपने बेटे का नामकरण भी कर दिया और बताया कि उन्होंने हर्ष के साथ मिलकर अपने बेटे का नाम ‘गोला’ रखा है। कॉमेडियन ने बताया कि वह खुद भी गोल-मटोल है, इसलिए ही उन्होंने अपने बच्चे का ऐसा नाम रखा है।

वीडियो में कॉमेडियन ने बताया है कि वो और हर्ष (Haarsh Limbachiyaa) बहुत खुश हैं, क्योंकि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। वहीं कॉमेडियन ने अपनी घबराहट को जाहिर करते हुए कहा कि, “मैं और हर्ष हमेशा सोचते रहते हैं कि हम इसे पाल भी पाएंगे। हमें महसूस होता है कि यह क्या हो गया है, क्योंकि हम बहुत बिंदास रहने वाले लोग थे। आए हम दो लोग थे, लेकिन जाएंगे तीन बनकर।”

भारती सिंह और उनके बच्चे के स्वागत के लिए घर को ब्लू और व्हाइट बलून से सजाया गया था। इसी के साथ बच्चे से जुड़ी तमाम चीजें भी घर के अंदर रखी हुई थीं। भारती के एंट्री करते ही पहले उनकी और उनके बच्चे की नजर उतारी गई। इसके बाद कॉमेडियन अपने बेटे को लेकर अपने रूम में गईं, जहां उन्होंने कमरे का नजारा दिखाया। जो कि बेहद ही कमाल का था।

Back to top button