x
मनोरंजन

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर Akshay Kumar,Anupam Kher जाहिर की ख़ुशी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारत की नजरें इतिहास रचने पर टिकी होंगी. चंद्रयान-3 को आज दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हरी झंडी दिखाई जाएगी. वहीं चंद्रयान-3 के लॉन्च किए जाने पर बॉलीवुड सितारे बधाई दे रहे हैं. अनुपम खेर (Anupam Kher) और सुनील शेट्टी ने इसरो वैज्ञानिकों और देश के लिए उत्साहजनक और बधाई संदेश पोस्ट किए हैं. जहां सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने इसरो की ‘खगोलीय’ सफलता की कामना की, वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा कि यह ‘उठने का समय’ है. नीचे देखिए बॉलीवुड सितारों के ट्वीट.

अक्षय कुमार ने 14 जुलाई 2023 को अपने चार साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “अब उठने का समय आ गया है.हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। चंद्रयान 3 के लिए एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।” साथ ही एक्टर ने इसरो को भी टैग किया है.

सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर चंद्रयान 3 की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “उत्साह का स्तर चंद्रमा तक पहुंच रहा है! मैं चंद्रयान 3 को उसके आगामी मिशन के लिए आभासी शुभकामनाएँ भेज रहा हूं! भारत की तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर चढ़ते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते! यात्रा सुचारु हो, खोजें अद्भुत हों, और सफलता अद्भुत हो! गर्वित भारतीय”.

अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर लिखा, “भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं. झंडा ऊंचा रहे हमारा. जय हिन्द”.

चंद्रयान 3′ 14 जुलाई 2023 को 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से लॉन्च होगा।मिशन के तहत विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराया जाएगा।अगर ऐसा सक्सेसफुली होता है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।

Back to top button