x
भारत

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर उग्रवादियों का हमला,गोलीबारी में 9 लोगों की हुई मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – खोकेन गांव में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा गोलीबारी की गई। घटना में एक महिला सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। उग्रवादियों के हमले में दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खोकेन गांव कांगपोकपी और इम्फाल पश्चिम जिले के बीच की सीमा पर स्थित है। संदिग्ध आतंकवादी और पीड़ित विभिन्न समुदायों के थे।

हथियारों से लैस उग्रवादियों ने इमफल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और रात करीब एक बजे हमला किया। इससे नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इमफल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह क्षेत्र मैतेई-बहुल इंफाल पूर्वी जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं के साथ स्थित है।

बीते दिनों यानी 3 मई को मणिपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी। जिसमें 100 लोगों की जान चली गई थी। करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। करीब एक महीने तक हिंसा की चिंगारी धधकती रही। इसके बाद हिंसा को शांत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति की अपील की थी। साथ ही प्रदर्शनकारियों से सरेंडर करने का आग्रह भी किया था।

बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में मंगलवार को सुरक्षा बलों की कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। दरअसल, कुकी उग्रवादी मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस बीच, जिला अधिकारियों ने कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी है।

Back to top button