x
ट्रेंडिंगविश्व

बिपरजॉय ने पाकिस्तान में मचाई तबाही,बारिश की वजह से हुई 20 लोगो की मोत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारी बारिश से तबाही हुई है। भारी बारिश के चलते गुजरात तट के साथ ही पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान फिलहाल बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। यह मुंबई के लगभग 600 किमी दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर के 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची के 830 किमी दक्षिण में केंद्रित है।

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में भारी बारिश के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 145 लोग घायल हो गए हैं। वहीं पंजाब में घर की दीवार गिरने से तीन लड़कियों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई मकान गिर गए। वरिष्ठ बचाव अधिकारी खतीर अहमद के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। पाकिस्तान पिछले साल आई प्रलयकारी बाढ़ के असर से अभी उभर भी नहीं पाया है कि बारिश का एक और मौसम नजदीक है।

यह तूफान अगले कुछ घंटों में और शक्तिशाली होगा। इस कारण गुजरात के तटीय इलाकों के साथ ही पाकिस्तान के कराची के आसपास के तटीय इलाकों पर असर डाल सकता है। यह तूफान इतना शक्तिशाली है कि इसका असर केरल के मानसून पर भी पड़ रहा है। मानसून की रफ्तार धीमी हो सकती है। तूफान के कारण भारत में कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के सुमद्र तटीय इलाकों में उंची लहरें उठने की आशंका है। इस कारण मछुआरों को समंदर में जाने की इजाजत नहीं।

Back to top button