x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नीली लिपस्टिक लगाने के चक्कर में ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला निश्चित रूप से अपने ग्लैमरस लुक से ध्यान आकर्षित करना जानती है। वह सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है जो अपने लुक से हमें प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती है। वह हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में नजर आईं और अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

उर्वशी हाल ही में मगरमच्छ वाला नेकलेस पहनकर रेड कारपेट पर पहुंची थीं। इस बार वह ब्लू लिपस्टिक लगाकर सुर्खियों का हिस्सा बन गई है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन उर्वशी ब्लू और क्रीम का गाउन पहने पहुंची थी। इस लुक को उन्होंने नीली लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। जिसके बाद से वह बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।

उर्वशी रौतेला ने अपने कान्स लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटोज खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज को देख कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इस लुक को देखकर ऋषभ पंत से जोड़ रहे है। एक यूजर ने लिखा डोरेमॉन की बहन लग रही है। वहीं दूसरे ने लिखा ये क्या हाल कर लिया ऋषभ पंत के चक्कर में।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में उर्वशी के अलावा अनुष्का शर्मा, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, एंड्रिया केविचुसा, मृणाल ठाकुर, शैनन के, और डॉली सिंह इस साल कान्स में अपनी शुरुआत करेंगी।

Back to top button