x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

6 महीने के बेटे संग नेहा धूपिया ने किया योग -देखे तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नेहा धूपिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपने छोटे बेटे के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं।

इसमें आप देख सकते हैं कि वह अपने 6 महीने के बेटे के साथ योग करते हुए नजर आ रही हैं। जिस पोज में नेहा धूपिया हैं और उसी पोज में उनका बेटा दिखाई दे रहा है। इस तरह से वह अपने बेटे की फिटेनस का अभी से खयाल रख रही हैं। नेहा धूपिया की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ ही करिश्मा कपूर, दीया मिर्जा, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान की बहन सबा अली पटौदी सहित तमाम सिलेब्स ने कमेंट किया है।

नेहा धूपिया पिछली बार फिल्म ‘ए थर्सडे’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक प्रेग्नेंट कॉप का रोल किया था जबकि वह सच में प्रेग्नेंट थीं। दरअसल, वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं। इस फिल्म नेहा धूपिया के अलावा यामी गौतम और अतुल कुलकर्णी भी लीड रोल में थे।

नेहा धूपिया ने पिछले साल 2021 के अक्टूबर में अपने बेटे गुरीक को जन्म दिया है। इससे पहले नेहा धूपिया और अंगद बेदी के एक बेटी मेहर है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि, वह अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Back to top button