x
विश्व

अब अमेरिका में होगी दिवाली की छुट्टियां,दीपावली के अवसर पर होगा हॉलिडे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में अब दिवाली की छुट्टी होगी क्योंकि इस दिन को यहां राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। पेंसिल्वेनिया के सीनेटर निखिल सावल ने बुधवार (26 अप्रैल) को ट्वीट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिल्वेनिया ने दिवाली के हिंदू त्योहार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। पेन्सिलवेनिया स्टेट सीनेट ने दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया।

पेंसिल्वेनिया में 200,000 दक्षिण एशियाई रहते हैं। उनमें से ज्यादातर दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। निखिल ने कहा कि दिवाली को सरकारी अवकाश घोषित कर हम आपसी भाईचारा बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही, हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच सद्भाव को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल रोशनी का यह पावन पर्व दीपावली यहां लोगों के घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर मनाई जाती है।

भारतीय मूल के सीनेटर निखिल सावल ने कहा कि आइए अंधकार पर प्रकाश के अंतहीन संघर्ष की जीत का जश्न मनाएं। यह हमें अपने जीवन में एक नए उद्देश्य की आशा देता है। यह त्योहार आधिकारिक मान्यता का हकदार है। मैं इस संबंध में सीनेटर के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। निखिल सावल ने दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश बनाने के लिए विधेयक पारित करने के लिए रोथमैन को धन्यवाद दिया। इस साल नवंबर के महीने में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

Back to top button