x
विश्व

अमेरिका में फिर गोलीबारी, कई लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कैलिफोर्निया – अमेरिका में एक बार फिर से गोलबारी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया के सैन जोस रेल यार्ड में बुधवार को गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना सैन जोस शहर के उत्तर में वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी यार्ड में बुधवार सुबह हुई। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाला शूटर भी पुलिस ने मार गिराया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अमेरिकी समय के अनुसार सुबह करीब 6.15 बजे हुई। जब रेल यार्ड में कुछ लोग काम कर रहे थे। अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए भागे। लेकिन, कुछ फायरिंग की चपेट में आ गए। कुल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई घायलों ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना के बाद यहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई। मारे गए ज्यादातर लोग ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी हैं। ये सुबह के वक्त ड्यूटी खत्म करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। घटना के वक्त नया स्टाफ भी ड्यूटी पर पहुंचा था।

Back to top button