x
लाइफस्टाइल

ये है कोरियन लड़कियों की स्लिम बॉडी का राज- जानें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः अगर आपने कभी कोई कोरियन फिल्म, म्यूजिक वीडियो या टीवी शो देखा है तो आपने कोरियाई लड़कियों की फिटनेस पर भी ज़रूर ध्यान दिया होगा। कोरियन लड़कियां बहुत स्लिम -ट्रिम और स्वस्थ होती हैं। युवा हों, या 60-70 साल के दादा/दादी, हर कोई बहुत अच्छे आकार में दिखता है।यह डाइट एक विशेष प्रकार के खाने के पैटर्न पर आधारित है, जिसमें ज्यादातर पारंपररिक कोरियाई व्यंजनों को शामिल किया गया है। अगर आप प्रोसेस्ड फूड बहुत ज्यादा खाते हैं, तो यह उसे सीमित करते हुए संसाधित खाद्य पदार्थ को बढ़ावा देती है। इस डाइट की खासियत है कि गेहूं, डेयरी, रिफाइंड शुगर और एक्स्ट्रा फैट वाले खाद्य पदार्थों से बचने के लिए कहा जाता है। अगर आप इस डाइट का पालन कर रहे हैं, तो भोजन में अलग-अलग तरह की सब्जियां, चावल, मांस, मछली या फिर सी -फूड ही खाएं।

ज़ीरो फिगर का क्रेज महिलाओं में ज्यादा है। उसमें भी कई लड़कियां पतली बिल्ड की होती हैं। जीरो फिगर के आकर्षण की वजह से लड़कियों का फिगर सबसे अलग नजर आता है। कई लड़कियां इस आकर्षण को पाने के लिए एक वक्त का खाना छोड़ देती हैं। बाहर के खाने से परहेज करें। लेकिन इस तरह से जीरो फिगर पाना कई बार उल्टा पड़ जाता है। गलत डाइटिंग का परिणाम उल्टा होता है। तो फिर किस देश में दुनिया की सबसे पतली और खूबसूरत महिलाएं रहती हैं इसका जवाब सिर्फ एक देश है। कोरियाई महिलाओं की संख्या (कोरियाई महिलाएं स्लिम कैसे रहती हैं) सबसे पहले आती हैं। कोरिया में स्वास्थ्य को अधिक महत्व दिया जाता है। अगर आप स्लिम फिगर पाना चाहती हैं तो कोरियन टिप्स बहुत काम की हैं।

कोरियाई नागरिक संतुलित आहार का पालन करते हैं। कार्बोहाइड्रेट और वसा आदि सब उनके भोजन में हैं। लेकिन वे संतुलित आहार लेते हैं। वहां की महिलाएं ज्यादा खाने से बचती हैं। सब्जियां उनके आहार का अहम हिस्सा हैं। ज्यादातर सब्जियां फाइबर और कैलोरी से भरपूर होती हैं। कोरियाई महिलाओं के स्वस्थ रहने का ये है बड़ा राजखाने में 50% प्रोटीन, 30% कार्बोहाइड्रेट और 20% वसा के रेशियो में उन्हें खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।यह याद रहे कि सब्जियां में विटामिन मिनरल के साथ ही फाइबर भी खूब होता है। कैलोरी कम होती हैं, तो इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। सब्जियों में मौजूद फाइबर आपको फुल रखते हैं तो काफी देर तक कुछ और खाने की ज़रूरत भी महसूस नहीं होती और ऐसे में आप कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहते हैं।

Back to top button