x
लाइफस्टाइल

Eid 2023 : ईद के मौके पर हाथों की शोभा को मेहंदी से बढ़ाए -देखें लेटेस्ट डिजाइन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः मेहंदी लगाना हर महिलाओं को पसंद होता है। अक्सर वो मेहंदी के डिजाइन ऑनलाइन सर्च करती हैं। जब भी शादी या फेस्टिवल आते हैं मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं अलग-अलग दुकानों पर पहुंच जाती हैं। लेकिन अगर आपको बाहर से मेहंदी लगाने का मन नहीं है तो आप इन अरेबिक डिजाइन घर पर लगाकर ट्राई कर सकती हैं। लेकिन बता दें कि आजकल बेल मेहँदी काफी चलन में है। साथ ही देखने में यह डिजाइन बेहद मॉडर्न लुक भी देने में मदद करते हैं।तो इस तरह से कई डिजाइनों को एक-साथ मिक्स करके लगा सकती हैं। आप चाहे तो छोटी-छोटी गोल टिक्की बनाकर उनके अन्दर जाल डिजाइन बना सकती हैं।

ईद के दिन महिलाएं सजने संवरने का मौका नहीं छोड़तीं. इस दिन का जश्‍न मनाने के लिए महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं और हथेलियों में मेहंदी लगाती हैं. अरेबिक मेहंदी डिजाइन हथेली के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकती हैं। इसमें मेन थीम जोमैट्रिक फ्लोरल तरीके से बनाई जाती है उगलियों पर भी इस डिजाइन को बनाते हैं ताकि मेहंदी लगने के बाद हाथ भरे हुए दिखाई दें।लेकिन अगर आप कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह के हाथ फूल डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसमें आप चाहे तो चैन स्टाइल डिजाइन भी बना सकते हैं।

मेहंदी डिजाइन में हाफ फ्लोरल डिजाइन बना सकती हैं। यह अरेबिक डिजाइन काफी पॉपुलर है। इसमें एक हथेली आधा डिजाइन और दूसरी हथेली पर आधा डिजाइन बनाया जाएगा। इसके लिए आफ एब्स्ट्रैक्ट डिज़ाइन या पिकॉक डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं। बैक हैंड पर फूलों की लड़ी डिजाइन एवरग्रीन है. इसे बनाने में कम वक्‍त लगता है जबकि ये दिखने में काफी क्‍लासी और क्‍यूट दिखता है.पत्तियों वाले अरेबिक डिजाइन को आप अपने हाथ के पीछे वाले हिस्सा पर लगा सकती हैं। जिसमें आप लाइनों वाला पैटर्न या फिर जाली पैटर्न भी लगा सकती हैं। इस डिजाइन के लगने के बाद आपके हाथ भरे-भरे दिखाई देंगे।

Back to top button