x
लाइफस्टाइल

संभोग के बाद योनि में होने वाली सूजन से निपटने के इलाज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर कोई कपल के लिए सेक्स लाइफ बेहद ही खास होती है। अच्छी सेक्स लाइफ के लिए दोनों ही पार्टनर्स का इस के बारे में बातचीत करनी बेहद जरुरी है। लेकिन इसके बारे में बातचीत अभी भी भारतीय घरों में कलंक और शर्म से जुड़ी हुई है।

हमारी भारतीय संस्कृति में आज भी सेक्स के बारे में खुल कर किसी के सामने बात करने को अज्ज भी गलत माना जाता है। जिसके चलते यौन स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने वाले या सेक्स के बारे में जानकारी खोजने की कोशिश करने वाले अधिकांश व्यक्ति अक्सर असत्यापित ऑनलाइन स्रोतों का सहारा लेते है या अपने दोस्तों की अवैज्ञानिक सलाह का पालन करते है। जिससे कई बार हम गलत जानकारी पाकर उसका अनुकरण कर लेते है। क्या आपको पता हे संभोग के बाद योनि में सूजन के संभावित कारणों और राहत पाने के सुझाव क्या है। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।

रात में पार्टनर संग स्टीमी सेक्स सेशन के बाद अगली सुबह क्या आपको भी वजाइना में सूजन महसूस होती है? आपको लगता है कि कुछ ठीक नहीं है। आपको पता नहीं कि आखिर ये सूजन हुई क्यों और इस सूजन की वजह से आप पार्टनर संग चाहकर भी सेक्स का सेकंड राउंड नहीं कर पा रही है ? एक महिला के रूप में, आप संभोग के बाद योनि में सूजन का अनुभव कर सकती है।

कुछ लोगों को लैटेक्स कॉन्डम से ऐलर्जी या सेसेंटिविटी महसूस होने लगती है। ऐसी महिलाओं के पार्टनर अगर लैटेक्स वाला कॉन्डम का इस्तेमाल करते हैं तो इस वजह से उन महिलाओं को वजाइनल कनाल और आसपास से टिशूज में ड्राइनेस और इरिटेशन महसूस होने लगती है। एंडोमेट्रियॉसिस गर्भाशय में होने वाली समस्‍या है जिसमें एंडोमेट्रियम टिश्यू से गर्भाशय के अंदर की परत बनती है। गर्भाशय की आंतरिक परत बनाने वाला एंडोमेट्रियम ऊतक में असामान्य बढ़ोतरी होने लगती है और वह गर्भाशय से बाहर फैलने लगता है। इस बीमारी की वजह से भी सेक्स के दौरान सामान्य से ज्यादा दर्द होता है और सेक्स के बाद पेल्विक एरिया में दर्द और वजाइना में सूजन आ सकती है।

यह संभावित संक्रमण या जलन से खुद को बचाने का शरीर का तरीका है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि सूजन हल्के से लेकर गंभीर तक तीव्रता के विभिन्न स्तरों पर हो सकती है। कुछ मामलों में, यह योनि के आसपास के क्षेत्र में खुजली और/या लाली के साथ हो सकता है। आप हार्मोन के असंतुलन या सेक्स के दौरान स्नेहन की कमी के कारण भी संभोग के बाद सूजन का अनुभव कर सकते है।

Back to top button