x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Pushpa 2 Trailer रिलीज़ :पुष्पा-2 का शानदार ट्रेलर रिलीज -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पुष्पा का सेकंड पार्ट पुष्पा 2 आने वाला है जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है और अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का ट्रेलर (Pushpa: The Rule Trailer) रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में फहाद फैसल, दिशा पाटनी और रश्मिका मंदाना के लुक को रिवील किया गया है। ‘पुष्पा 2’ 2024 में मई-जून में रिलीज हो सकती है।

दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा-द रुल’ को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। दरअसल दो साल पहले अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा’ के जरिए फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद से लोग इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल यानी 8 अप्रैल 2023 को फिल्म ‘पुष्पा’ के लीड हीरो अल्लू अर्जन का जन्मदिन है। उनके बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इसमें से एक कैमरे पर एक फुटेज कैप्चर होता है जिसमें देखा जाता है कि शेर किसी शख्स को देखकर पीछे हो जाता है। इसके बाद वीडियो में देखा जाता है कि वह शख्स और कोई नहीं खुद पुष्पा ही है। इस फुटेज को देखने के बाद पुष्पा के चाहने वाले खुशी से झूमने लगते हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन कहते हैं ‘अब पुष्पा का रुल चलेगा’। ट्रेलर के अंत में अल्लू अर्जुन के लिए हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ आता है।

Back to top button