x
मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की खतरे में पड़ी शादी,हो रही है तलाक की बात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ देर पहले ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। इस खबर ने अभिषेक और ऐश के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अभिषेक और ऐश की जोड़ी को पसंद करने वाले लोग लगातार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया है कि ये दोनों अलग होने जा रहे हैं? फैंस के मन में आने वाला ये सवाल लाजमी है क्योंकि अभिषेक-ऐश इंडस्ट्री के आइडल कपल्स में से एक हैं।

इन खबरों की शुरूआत नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट से हुई। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संगा NMACC में पहुंची थीं। हालांकि इस दौरान उनके साथ अभिषेक दिखाई नहीं दिए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक लगभग हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। ऐसे में नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट में ऐश्वर्या का अकेले आना लोगों की आंखों में काफी खटक रहा है।

अभिषेक (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘ये मैं क्या सुन रहा हूं। मैं नहीं चाहता की बॉलीवुड का ये कपल अलग हो। ये दोनों कितने अच्छे हैं।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘ये क्या बकवास है। मैं मान ही नहीं सकता हूं कि ये दोनों अलग हो रहे हैं।’ अभिषेक और ऐश के फैंस लगातार ऐसे ही कमेंट करके चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

Back to top button