x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्यार के चक्कर में विवेक ओबेरॉय से लेकर मंदाकिनी तक ने डुबाया अपना करियर,काम के लिए किया संघर्ष


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत का सितारा चमक जाएगा और कब किसकी किस्मत का सितारा गर्दिश में चला जाएगा किसी को खबर नहीं होती है। आज जो आसमान की बुलंदियों पर हैं, कल शायद उन्हें कोई याद भी न रखे। ये बातें कोई फिल्मी बातें नहीं हैं, ऐसा कई बॉलीवुड के सितारों के साथ हो चुका है। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में बात करेंगे, जिनकी एक छोटी सी भूल ने उनके समूचे करियर को तबाह कर दिया।

प्यार चक्कर में इन सितारों ने बर्बाद किया अपना करियर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने प्यार में सारी हदें पार कर दी। इन सितारों ने सबकुछ छोड़कर बस अपने प्यार पर ही ध्यान देने सही समझा। इतना ही नहीं इनमें से कुछ ने तो अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की खास रिपोर्ट में उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर दिया।

विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जुड़ा था। उस समय विवेक ने सलमान खान से पंगा ले लिया था। इसके बाद विवेक का करियर पूरी तरह से तबाह हो गया। विवेक ओबेरॉय की बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री हुई थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से डेब्यू करने वाले विवेक के हिस्से में एक के बाद एक कई हिट फिल्में आईं। ‘साथिया’ फिल्म के बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं में होने लगी थी, लेकिन उनकी एक गलती ने उन्हें आसमान से सीधे जमीन पर लाकर पटक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उन दिनों विवेक ऐश्वर्या रॉय को डेट कर रहे थे, जब सलमान खान ने उन्हें धमकी भरा कॉल किया था। इसके बाद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और मीडिया के सामने सलमान खान के खिलाफ काफी बातें कहीं। उस घटना के बाद विवेक को फिल्में मिलनी बंद हो गईं। पिछले दिनों खुद विवेक ने मीडिया के सामने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि,उन्हें 14 महीने तक एक भी फिल्म नहीं ऑफर किया गया था।

नेगेटिविटी किया सामना

ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान खान के साथ अपनी भयंकर लड़ाई के कारण विवेक ओबेरॉय को पिछले कुछ सालों में बहुत नेगेटिविटी झेलनी पड़ी है। जबकि विवेक ने खुद एक्सेप्ट किया कि यह उनकी ओर से वो जल्दबाजी में किया गया कदम था, विवेक को इंडस्ट्री के लोगों, खासकर सलमान खान से बहुत नफरत का सामना करना पड़ा था, जिन्होंने उन्हें माफ न करने का फैसला किया। 20s की शुरुआत में, ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया और विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन, सलमान इससे खुश नहीं थे और चीजें तब खराब हो गईं जब विवेक इनकी लड़ाई में बीच में आए। सलमान के अगेंस्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड् ऐश्वर्या को गाली देने और धमकी देने के लिए डाटा।

शाइनी आहूजा

इस लिस्ट में दूसरा नाम शाइनी आहूजा का है। भट्ट कैम्प से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले शाइनी का करियर अच्छा चल रहा था। ‘गैंगेस्टर’ के बाद लोग उनके जबरदस्त एक्टिंग स्किल के कायल हो गए थे। उनमें बॉलीवुड का नेक्स्ट स्टार दर्शकों को दिख रहा था, लेकिन उनकी एक भूल ने सब तबाह कर दिया। 2009 उनकी नौकरानी ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया और इस वजह से उन्हें सात साल की सजा हुई थी।

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का पूरा फिल्मी करियर रुक सा गया है। ‘जलेबी’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल रिया ने अपने लिए खास जगह बनाई थी। उन्हें अच्छी फिल्में भी मिलने लगी थी, लेकिन तभी उनका नाम सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग केस से जुड़ गया। तब से लेकर आजतक रिया किसी न किसी ट्रायल का सामना ही कर रही हैं।इस बात का खुलासा सुशांत की मौत के बाद हुआ था। रिया पर सुशांत की फैमिली ने कई आरोप लगाए थे। अब रिया का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया है।

मंदाकिनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी अपने बोल्ड अंदाज और एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं।1985 में एक सितारा बॉलीवुड में चमका था। दर्शकों को उस अभिनेत्री में मधुबाला और नर्गिस की झलक दिखाई देती थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म स्टार मंदाकिनी की। ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचाने वाली मंदाकिनी ने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया था।उनका फिल्मी करियर सही जा रहा था, तभी उनकी एक तस्वीर लोगों के सामने आई और उसके बाद सबकुछ बदल गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंदाकिनी की दाऊद इब्राहिम के साथ 1994 में दुबई के एक क्रिकेट स्टेडियम से कुछ तस्वीरें सामने आईं और इसके बाद बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स ने उनसे दुरी बनानी शुरू कर दी थी। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इसके बाद वो इंडस्ट्री से बाहर हो गईं।

मोनिका बेदी

बॉलीवुड अदाकारा मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जुड़ा था। इसके बाद अदाकारा को काम मिलना बंद हो गया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान काफी लंबे समय तक रिश्ते में थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

सूरज पंचोली

जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बुरी तरह फंस गए थे। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर सूरज को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था।

शीजान खान

इस लिस्ट में टीवी एक्टर शीजान खान का नाम भी शामिल है। उनपर गर्लफ्रेंड तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

नेगेटिविटी पर खुलकर बोले विवेक

सलमान खान के साथ अपनी लड़ाई के बाद विवेक ओबेरॉय खूब ट्रोल हुए जब सोशल मीडिया नहीं था तब भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब अपनी आने वाली सीरीज Indian police force के लिए दिए इंटरव्यू में उसी के बारे में बात की जब उनसे गया कि उन्होंने कठिन समय से कैसे खुद को बचाया। विवेक ने शेयर किया कि वह बहुत कुछ सह चुके हैं और उन्हें बहुत धमकियों और ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है लेकिन विवेक ने उन्हें भाव नहीं दिया। आप इसे इग्नोर करोगे तो यह चीजों से आपको फ़र्क पड़ना बंद हो जाएगा और यह फिर आपको दुख नहीं देगी।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी नब्बे की दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। कहा जाता है कि अपने दौर में वो सबसे ज्यादा फीस लेती थीं फिल्में करने के लिए, लेकिन एक ड्रग केस में उनका नाम उछला और उनका फिल्मी करियर थम सा गया। मीडिया में छपी खबरों की मानें तो ममता कुलकर्णी ने इंटरनैशनल ड्रग रैकेट में फंसे विक्की गोस्वामी संग शादी रचा ली थी और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड को विदा कहना पड़ा।

Back to top button