आइसोलेशन में अमिताभ बच्चन खुद करते अपना काम,जैसे टॉयलेट-बाथरूम साफ करना
मुंबई – कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अमिताभ बच्चन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस दौरान उन्हें अपना बाथरूम खुद ही साफ करना पड़ रहा है। अमिताभ बच्चन ने आइसोलेशन के दौरान अपना दिनचर्या एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें अपना बिस्तर खुद बनाना पड़ रहा है। इसके अलावा वह फर्श की सफाई भी खुद कर रहे हैं। बिग बी ने अपने स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया है।
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखते हैं, ‘मुझे अचानक से अपना बिस्तर खुद बनाना पड़ रहा है। टॉयलेट और बाथरूम साफ कर रहा हूं। फर्श को भी धो रहा है। जरूरी चीजों के खुद खोलता और बंद कर रहा हूं। मैं खुद ही अपना नाश्ता, चाय और कॉफी बना रहा हूं। कपबोर्ड से चीजें निकाल रहा हूं। कपड़ों के साथ भी यही बात है। मुझे काफी चीजें खुद करनी पड़ रही है। अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मैं इन चीजों को बहुत ज्यादा एंजॉय कर रहा हूं। ये काफी संतुष्टि देने वाली चीजें हैं। मेरी अपने स्टाफ पर निर्भरता भी कम हो रही है। मुझे मेरे स्टाफ की अहमियत समझ आ रही है कि वह उन्हें मुझसे जुड़ी कितनी चीजें करनी पड़ती है। इस कारण मेरे मन में उनके लिए सम्मान भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ये भी पता चला है कि उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।
अमिताभ बच्चन इससे पहले साल 2020 में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वहीं, मंगलवार के दिन बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि वह अपनी हेल्थ की अपडेट लगातार देते रहेंगे। इसके अलावा सभी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया था।