x
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने बेटी राहा और पति के साथ मनाया जन्मदिन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई -आलिया ने इंडस्ट्री में काफी कम वक्त में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला है.’ब्रह्मास्त्र 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।

एक्ट्रेस पति रणबीर और बेटी राहा कपूर के साथ लंदन रवाना हुई थी। जहां उन्हें खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। आलिया इस फोटो में 30 नंबर से बने हुए केक के सामने बैठी हुई हैं और केक काटने से पहले हाथ जोड़कर विश मांग रही है। इस दौरान रेड फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि रणबीर ने इस बार राहा की मॉम आलिया के लिए एक खास केक बनवाएंगे जिस पर ‘राहा की मम्मी’ लिखा हुआ होगा।

आलिया भट्ट के फिल्‍मी करियर की बात करें तो इन्होंने शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म ‘संघर्ष’ से की थी, इस समय वो 6 साल की थीं। इसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था। मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से हुई थी। स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर में उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहना मिली जिसके बाद उन्‍होंने इम्तियाज अली की फिल्‍म हाइवे टू स्‍टेट्स और हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां में काम किया और अपने दमदार प्रदर्शन से सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रैपअप होने की खबर फैंस को दी थी। इसके बाद उन्हे फिल्म ‘जी ले जरा में’ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ देखा जा सकता है। वहीं, आलिया साल 2023 में फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहीं हैं।

Back to top button