x
भारत

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

सोनिया 76 साल की हो चुकी हैं। इस साल में यह दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके पहले उन्हें जनवरी में अस्पताल लाया गया। बताया गया कि श्वास नली में संक्रमण की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। कांग्रेस नेता के बेटे राहुल गांधी इस समय देश में नहीं हैं। वह लंदन में हैं। राहुल लेक्चर देने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए हुए हैं। युनिवर्सिटी में उन्होंने कहा कि ‘भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष के नेताओं पर केस दर्ज हो रहे हैं। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।’

इससे पहले सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है। उस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।’

Back to top button