x
ट्रेंडिंगविश्व

अमेरिकी राष्ट्रपति सीढ़ियों पर गिरते -गिरते बचे -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – 80 साल के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड से अमेरिका वापस आ रहे थे। अमेरिका जाने के लिए वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। वीडियो में उन्हें हाथ के सहारे उठते देखा गया। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया और विमान के अंदर बैठ गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। बाइडेन के साथ यह हादसा एयर फोर्स वन में चढ़ते समय हुआ। विमान में बैठने के लिए जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति सीढ़ियों को चढ़ना शुरू किए कुछ कदम बढ़ाने के बाद ही वो लड़खड़ा गए। हालांकि, समय रहते खुद को संभाल लिया और फिर तुरंत उठे और आगे बढ़ गए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइडेन जैसे ही एयर फोर्स वन में बैठने के लिए बोर्डिंग लैडर पर चढ़ना शुरू करते हैं कुछ कदम आगे बढ़ाने के बाद वो अचानक लड़खड़ा जाते हैं। उनके दोनों हाथ सीढ़ियों पर आ जाते हैं. समय रहते बाइडेन हाथ के सहारे खुद को संभालते हैं और फिर वापस सीढ़ी चढ़ने लगते हैं और अपने विमान के भीतर चले जाते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जब पोलैंड पहुंचे थे, तब प्लेन से उतरते समय एक शख्स नीचे गिर गया था। ये शख्स कौन था इसकी जानकारी नहीं मिली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट किए। कई लोगों ने पूछा कि आखिर गिरने वाला शख्स कौन है। कई लोगों ने सवाल किया- क्या बाइडेन फिर गिर गए? हालांकि प्लेन की सीढ़ियों से गिरने वाला ये शख्स अमेरिका का राष्ट्रपति तो नहीं था।

Back to top button