x
ट्रेंडिंग

Viral Video: जयमाला के दौरान स्टेज से गिरते-गिरते बचा दूल्हा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज कल शादियों का सीजन जोर शोर से चल रहा है। इस खूबसूरत हसीं पलो को याद रखने के लिए दूल्हा दुल्हन क्या कुछ नहीं करते। क्यूंकि शादी जिंदगी में एक ही बार होती है। शादी से जुड़े कई वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है। इनमें से कई वीडियो लोगों को पसंद आते है तो कुछ पसंद नहीं भी आते है।

एक वीडियो सामने आया है, जो जयमाला से ही जुड़ा है और वायरल हो रहा है। दूल्हा दुल्हन का एंट्री डांस और जयमाला से जुड़े वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींचते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज से गिरने ही वाला था कि दुल्हन ने उसके हाथों को थाम लिया और गिरने से बचा लिया। ये देख कर सभी रिश्तेदारों ने राहत की साँस ली। वैसे तो पति और पत्नी का रिश्ता ही ऐसा होता है की अगर किसी एक पर कोई मुसीबत आये तो दूसरा उसकी मदद के लिए तैयार रहे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला पहना रहे थे। लेकिन इसी दौरान दूल्हा थोड़ा पीछे सरक जाता है और स्टेज के किनारे पहुंच जाता है। अब बस वो स्टेज से गिरने ही वाला होता है कि तभी उसका हाथ पकड़ लेती है और उसे गिरने से बचा लेती है। दुल्हन ने जिस फुर्ती के साथ दूल्हे को स्टेज से गिरने से बचाया उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे है।

इस वीडियो को rahul.dhakad.503 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ शादी से जुड़े जितने भी हैशटैग होते है उसका भी उपयोग किया गया है। इस वीडियो पर अब लोग जमकर रिएक्शन दे रहे है।

Back to top button