IPL 2021 : पृथ्वी शॉ की पारी से बेहद खुश हैं गर्लफ्रेंड प्राची सिंह, कही ये बात
नई दिल्ली – युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने IPL के 14वें सीजन की शुरुआत भी शानदार तरीके से की है। उन्होंने CSK के खिलाफ मैच में तूफानी फिफ्टी जड़ी। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी पृथ्वी ने शानदार प्रदर्शन किया था। बता दें कि एडिलेड टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को सीरीज के अन्य मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद इंग्लैंड सीरीज में भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
पृथ्वी शॉ ने इन सारी बातों को भुलाकर अपने तकनीक में सुधार करने पर मेहनत की। जिसका नतीजा विजय हजारे ट्रॉफी में देखने को मिला। उन्होंने 827 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 72 रनों की पारी खेली। पृथ्वी की इस पारी पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह गदगद हैं। उन्होंने पृथ्वी की पारी पर रिएक्ट किया है।
प्राची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘शॉ ने क्या शुरुआत की है।’ उन्होंने ‘हार्ट इमोजी’ भी लगाई है। प्राची इससे पहले भी पृथ्वी के पोस्ट पर कमेंट कर चुकी हैं। पृथ्वी ने आईपीएल से पहले ट्रेनिंग सेशन की तस्वीर पोस्ट की थी। उनके इस पोस्ट पर प्राची ने लिखा कि,’हाहा, मैं आपकी हंसी मिस कर रही हूं।’ उन्होंने कमेंट में ‘हार्ट इमोजी’ भी लगाई थी।