x
भारत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी का हुआ निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर थे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा में चल रहे थे। इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट हटैक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुबह पौने नौ बजे जब यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी कि तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। संतोख सिंह की उम्र 76 साल की थी।

संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। चौधरी 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।’ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी।

Back to top button