x
भारत

122 वर्षों में भारत का सबसे गर्म दिन रहा मार्च मे: मौसम विभाग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: आज कल गर्मी ने सबको परेशान कर दिया है, कही ऐसी, कुलेर की बिक्री बढ़ रही है तो कही लोग ठंडे पदार्थों का सेवन कर रहे है। मौषम विभाग के अनुसार मार्च के महीने मे आसमान से आग बरस रहे थे। मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे यह मार्च 1901 के बाद से 122 वर्षों में भारत का सबसे गर्म मार्च बन गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “मार्च 2022 के लिए मासिक औसत 33.1 डिग्री सेल्सियस है, जो 2010 के 33.09 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ रहा है।” आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति पैदा हो गई है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान तीन स्थानों पर 41 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने 3 से 6 अप्रैल के बीच अलग-अलग स्थानों पर भीषण लू चलने की भविष्यवाणी की है।

Back to top button